फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Weather expected to change; focus will be on the lifting of pearl millet (bajra) from agricultural markets (mandis).

Rewari News: मौसम में बदलाव के आसार, मंडियों में बाजरे के उठान पर रहेगी नजर

Sat, 24 Oct 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Weather expected to change; focus will be on the lifting of pearl millet (bajra) from agricultural markets (mandis).
रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा की फसल। संवाद
रेवाड़ी। जिले में मौसम में बदलाव की संभावना के बीच अनाज मंडियों में बाजरे की आवक और उठान का कार्य जारी है। शनिवार सुबह से ही कभी धूप तो कभी छांव का मौसम बना रहा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 25 और 26 अक्तूबर को कहीं-कहीं हवाओं और गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में मंडियों में पहुंच चुके बाजरे का समय पर उठान और उसका सुरक्षित भंडारण महत्वपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। एक दिन में अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिन और रात के तापमान में अंतर के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
विज्ञापन

दो मंडियों में 75 हजार मीट्रिक टन से अधिक बाजरे की आवक
जिले की रेवाड़ी और कोसली अनाज मंडियों में बाजरे की कुल आवक 75,738.76 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है। रेवाड़ी अनाज मंडी में अब तक 42,361.79 मीट्रिक टन बाजरा पहुंचा है, जबकि कोसली मंडी में 33,376.97 मीट्रिक टन की आवक दर्ज की गई है। रेवाड़ी मंडी में उठान कार्य तेज किया जा रहा है, ताकि मंडी परिसर में जमा बाजरे को निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोसली अनाज मंडी में शनिवार को केवल उठान का कार्य
कोसली अनाज मंडी में शनिवार को केवल उठान का कार्य किया गया। दोनों मंडियों में बड़ी मात्रा में बाजरे की आवक होने के कारण उठान की गति बनाए रखना जरूरी है। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए उपज को बारिश से बचाने और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी महत्वपूर्ण होगी। फिलहाल जिले में शनिवार को धूप और छांव का मिला-जुला मौसम रहा। आगामी दो दिनों में मौसम की स्थिति पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed