सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Wife beaten and injured in a food dispute

Rewari News: खाने के विवाद में पत्नी को पीटकर किया घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Wife beaten and injured in a food dispute
विज्ञापन
रेवाड़ी। चिमनावास गांव में 19 जनवरी की रात खाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी कमल को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। रेवाड़ी स्थित अस्पताल से महिला को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 18 मार्च को केस दर्ज किया।
Trending Videos

राजस्थान के खुंदरोज की रहने वाली कमल दो बच्चों की मां है। उसने बताया कि वह सिलाई करती है। 19 जनवरी को उसने खाना बनाया। सास-ससुर खाना खाने नहीं आए तो उसने बेटे को बुलाने के लिए भेजा। दोनों बेटों को खाना लिखाया और चारपाई पर लेट गई। बाद में पति घर आए और ताजी रोटी मांगने लगे। जब यह कहा कि खाना रखा है तो उसने पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल ने बताया कि शादी के समय सत्यनारायण कंपनी में नौकरी करता था। अब रंग पेंट का काम करता है। गांव खुंदरोज निवासी महिला की मां ने बताया कि उसके पति बीमार रहते हैं। उसकी आठ बेटियां और एक सबसे छोटा बेटा है। 5 बड़ी और 2 छोटी है। एक पढ़ रही है।
कमल की शादी आठ साल पहले सत्यनारायण से हुई थी। तभी से वह उसके साथ मारपीट करता रहा है। 19 जनवरी को बेटी की पिटाई के बाद वह चार बार खोल थाना, एक बार महिला थाना और डीएसपी के बाद गई। राजस्थान में महिला हेल्पलाइन पर भी फोन किया। सत्यनारायण अब भी उन्हें फोन पर धमकी दे रहा है।

खोल थाना प्रभारी ने बताया कि महिला को पीजीआई रेफर कर दिया था। वहां से रिपोर्ट लेट आती है और रिपोर्ट मिलते ही केस दर्ज कर लिया। इससे पहले महिला की शिकायत मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अब मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed