फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman who stole a purse in an auto-rickshaw arrested; 40,000 rupees recovered

Rewari News: ऑटो में पर्स चुराने वाली महिला गिरफ्तार, 40 हजार रुपये बरामद

Sun, 18 Oct 2026 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 18 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Woman who stole a purse in an auto-rickshaw arrested; 40,000 rupees recovered
रेवाड़ी। ऑटो में सफर के दौरान महिला का पर्स चोरी करने की आरोपी महिला राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के गांव गोठड़ा निवासी उषा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 40 हजार रुपये बरामद हुए हैं। एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी कैलाश देवी ने 14 अक्तूबर को शिकायत दी थी कि वह 12 अक्तूबर को अपनी बहन और दो भांजियों के साथ रेवाड़ी में कपड़े खरीदने आई थीं। वे झज्जर चौक से ऑटो में बैठकर नाई वाली चौक पहुंचीं। ऑटो में दो अन्य महिलाएं भी सवार थीं। वहां उतरने के बाद कैलाश देवी ने अपना पर्स संभाला तो उसमें रखे 45 हजार रुपये गायब मिले। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन ऑटो और संदिग्ध महिलाएं नहीं मिलीं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14 अक्टूबर को उषा को गिरफ्तार कर लिया। अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद आरोपी की निशानदेही पर 40 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस मामले में अन्य संभावित आरोपियों और पूर्व की वारदातों के संबंध में भी जांच कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed