{"_id":"6a1ec4c0fb807630090d5ec0","slug":"youth-raised-demand-for-right-to-job-rewari-news-c-198-1-rew1001-239490-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: युवाओं ने उठाई राइट टू जॉब की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: युवाओं ने उठाई राइट टू जॉब की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 02 Jun 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
बैठक में अपनी बात रखते युवा। स्रोत : संस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर में मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत लोक सेवा मंच की ओर से युवाओं के साथ बैठक की गई। यह बैठक सर्कुलर रोड स्थित कृष्ण कुटीर के समीप हुई जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने भाग लेकर समस्याओं और मांगों को रखा।
बैठक में युवाओं ने कहा कि वे काफी समय से रोजगार की तलाश में संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सीमित संख्या में निकलने वाली नौकरियों के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है लेकिन अवसर बहुत कम मिलते हैं जिसे उन्होंने ऊंट के मुंह में जीरे के समान बताया।
युवाओं ने मांग की है कि संविधान में अधिकार के तहत राइट टू जॉब को कानूनी दर्जा दिया जाए। साथ ही उन्होंने सरकार से यह भी अनुरोध किया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रोजाना कोचिंग, लाइब्रेरी और अन्य संसाधनों तक पहुंचने में होने वाले खर्च को देखते हुए छात्रों और युवाओं को बसों में रियायती यात्रा सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए रूट आधारित निशुल्क बसें और टैक्सियां चलाई जाएं ताकि उनका आर्थिक बोझ कम हो सके। इसके अलावा परीक्षा और इंटरव्यू के लिए यात्रा के दौरान रेलवे, बस और हवाई किराए में पूर्ण छूट तथा निजी वाहनों पर टोल में राहत देने की मांग भी रखी गई।
-- -- -- -- -- -
युवाओं को बेहतर अध्ययन का वातावरण मिल सके
बैठक में यह भी कहा गया कि गांव और शहर के प्रत्येक वार्ड स्तर पर निशुल्क डिजिटल और भौतिक लाइब्रेरी स्थापित की जाएं ताकि युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण मिल सके। लोक सेवा मंच के प्रधान अशोक प्रधान ने युवाओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को लेकर केंद्रीय और राज्य स्तर के संबंधित मंत्रियों, मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री को पत्र भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा बनाया गया बजट तभी सार्थक होगा जब उसका उपयोग शिक्षा, रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य जैसे जनकल्याणकारी कार्यों में प्रभावी रूप से किया जाए।

Trending Videos