फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth ran in a marathon carrying a message of de-addiction.

Rewari News: मैराथन में नशा मुक्ति का संदेश लेकर दौड़े युवा

Tue, 14 Jul 2026 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Youth ran in a marathon carrying a message of de-addiction.
आईजीयू में दौड़ लगाने को लेकर जुटे युवा। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत और एड्स जागरूकता को लेकर जिलास्तरीय 5 किलोमीटर के मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें शामिल युवाओं ने नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

मैराथन का आयोजन विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग और यूथ रेड क्रॉस की ओर से जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी के सहयोग से किया गया।
मैराथन का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 42 से अधिक छात्र और 7 छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। उप सिविल सर्जन डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता जिले का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय 10 किलोमीटर मैराथन में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेताओं को 2500, 1500 और 1 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई, जबकि सांत्वना पुरस्कार के रूप में 500-500 रुपये प्रदान किए गए।
पुरुष वर्ग की दौड़ में कृष ने 13 मिनट 18 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। दीपांशु दूसरे और हिमांशु तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में वर्षा ने प्रथम, अंशु ने द्वितीय और पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग की दौड़ को प्रो. अदिति शर्मा ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित होने के बाद विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगी।
कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. करण सिंह, सहायक निदेशक खेल देवेंद्र ढाका, सहायक निदेशक युवा कल्याण डॉ. सुशांत यादव, यूथ रेड क्रॉस समन्वयक डॉ. नवनीत कौशल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि गोपाल नारायण ने युवाओं को निशुल्क कानूनी सेवाओं और अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed