{"_id":"6a4aa701cd4eb8fdab0bd827","slug":"youth-say-no-employment-policy-formulated-to-tackle-unemployment-rewari-news-c-198-1-rew1001-241379-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: युवा बोले-बेरोजगारी दूर करने के लिए नहीं बन पाई रोजगार नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: युवा बोले-बेरोजगारी दूर करने के लिए नहीं बन पाई रोजगार नीति
Mon, 06 Jul 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच ने बेरोजगार युवाओं के साथ अग्रसेन चौक के समीप बैठक की। इसमें युवाओं ने अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि बेरोजगारी दूर करने के लिए अभी तक रोजगार नीति नहीं बनाई जा सकी।
युवाओं ने कहा कि बहुत कम रिक्तियां निकलती हैं जो अपर्याप्त हैं। राइट टू जॉब को कानूनी दर्जा दिया जाए। शिक्षा और रोजगार संबंधी यात्रा के लिए रियायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
अशोक प्रधान ने विद्यार्थियों और युवाओं के लिए रुट स्तर पर मुफ्त विशेष छात्र शटल टैक्सियां व बसें चलाने का सुझाव दिया। उन्होंने बेरोजगार युवाओं को बस, ट्रेन और हवाई जहाज के किराए में पूर्ण छूट देने की बात कही। उन्होंने कहा कि युवाओं की मांगें केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्री, परिवहन मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन
बैठक में कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह और राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल उपस्थित थे।