{"_id":"69a49e4169fe144dd4015455","slug":"10-pbc-machines-will-be-installed-at-the-railway-station-plastic-bottles-will-be-disposed-of-rohtak-news-c-17-roh1020-818039-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रेलवे स्टेशन पर लगेंगी 10 पीबीसी मशीनें, प्लास्टिक बोतल का होगा निष्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रेलवे स्टेशन पर लगेंगी 10 पीबीसी मशीनें, प्लास्टिक बोतल का होगा निष्पादन
विज्ञापन
1-रोहतक रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के निकट रखी पीबीसी मशीन। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। स्टेशन परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए रेलवे की ओर से पीबीसी मशीन (प्लास्टिक बॉटल क्रशिंग) रखी जाएंगी। इनके इस्तेमाल से स्टेशन परिसर में प्लास्टिक की बोलतें इधर-उधर फेंकने की बजाय उचित निष्पादन किया जा सकेगा। चूरे के बाद प्लास्टिक का पुन: इस्तेमाल के लिए औद्याेगिक क्षेत्र में लिया जाएगा।
भारतीय रेल ने स्टेशन पर प्लास्टिक कचरे (वेस्ट) को पर्यावरण अनुकूल तरीके से कम करने, रिसाइकल करने व नष्ट करने के लिए पहल की है। स्वच्छता और हरित कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए यह निर्णय किया है कि स्टेशन के महत्वपूर्ण स्थानों पर कुल 10 पीबीसी मशीनें लगाएंगी ताकि यात्री जिम्मेदारी समझते हुए प्लास्टिक कचरे को नष्ट करने के लिए प्रोत्साहित हो सकें।
स्टेशन पर नवीनीकरण कार्य फिनिशिंग और साज-सज्जा की ओर बढ़ रहा है। अधिकारियों ने कहा कि स्टेशन परिसर में गंदगी न फैलाने को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रोहतक स्टेशन को 10 पीबीसी मशीन मिली हैं जिनको परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए रखना शुरू कर दिया है। यात्री मशीनों के अंदर खाली बोलतें डालकर उनको नष्ट कर सकेंगे।
-- -- -
डिजिटल स्क्रीनों, एलईडी व विज्ञापन से मिलेगी सूचना
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि मशीनें यात्रियों की सुविधा अनुसार रखी जाएंगी। किसी खतरे से बचाव के लिए मशीन में मैन्युअल ऑन व ऑफ बटन होता है। मशीन के उपयोग और सुरक्षा की आवश्यकता के अनुसार संदेश दिए जाएंगे। मशीन में केवल खाली बोतलें (बिना पानी या तरल वस्तु) ही डालकर उनका चूरा बनाया जाएगा। मशीन की दीवारों वाले क्षेत्र का अधिकतम 75 प्रतिशत हिस्सा डिजिटल स्क्रीनों, एलईडी, पैनलों व विज्ञापन के किसी अन्य माध्यम से ढका जाएगा जिससे यात्रियों को अनेक प्रकार की सूचनाएं भी मिलती रहेंगी।
-- -- -
वर्जन
स्टेशनों पर गंदगी न फैले इसके लिए रेलवे की ओर से विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। वाणिज्य प्रबंधन की ओर से स्टेशन पर पीबीसीएम रखी गई हैं। फिनिशिंग कार्य के साथ-साथ जल्द ही पीबीसी मशीनों का चलन भी होगा। -बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक।
Trending Videos