सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   200 feet area became an obstacle in the expansion of 33 KV substation.

Rohtak News: 200 फीट इलाका बना 33 केवी सब स्टेशन के विस्तार में बाधा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
200 feet area became an obstacle in the expansion of 33 KV substation.
विज्ञापन
रोहतक। सासरौली में करीब 200 फीट क्षेत्र 33 केवी सब स्टेशन के विस्तार में बाधा बना गया है। चार से अधिक किसानों की मांग है कि सब स्टेशन से 11 केवी बिजली लाइन को सरकारी रास्ते (सड़क) से खेतों तक ले जाया लेकिन बिजली निगम के प्रस्ताव में खेतों के अंदर से निकाली जा रही है। इससे किसानों ने नाराजगी जताई है।
Trending Videos

सासरौली गांव में बिजली निगम की ओर से तीन गांवों के ग्रामीणों व किसानों को बिजली की सुचारु सुविधा देने के लिए नया 33 केवी सब स्टेशन पावर हाउस बनाया जा रहा है। सब अर्बन रोहतक डिवीजन के सासरौली में वर्ष 2024 से करीब 5 करोड़ की लागत से यह स्टेशन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावर हाउस के अंदर 90 प्रतिशत सिविल कार्य किया जा जा चुका है। सासरौली, टिटौली व चमारिया के गांव व खेताें में लाइनों को जोड़ने का कार्य करीब 80 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। वहीं, मैन लाइन का कार्य भी 60 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है।
सब स्टेशन के विस्तार में एक रुकावट सासरौली गांव के किसानों की मांग के कारण आई है। कुछ किसानों का कहना कि पहले से खेतों के अंदर से गुजरती लाइनों के अनुसार नई बिजली लाइन बिछाई जाए लेकिन कुछ किसानों का कहना कि बिजली की लाइन को सरकार रास्ते से निकाला जाएगा। विभाग के अनुसार, टिटौली से चांदी चौक के आसपास का काम प्रभावित है।
-------
वर्जन
टिटौली, सासरौली व घरौठी किसानों की मांग का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी। सब स्टेशन का विस्तार कार्य भी फसल कटने के बाद ही पूरा किया जाएगा।
- राम प्रसाद, एसडीओ, बिजली निगम।
-------
किसानों की मांग है कि 11 केवी लाइन को सब स्टेशन से खेताें के अंदर से न ले जाया जाए। दूसरा पक्ष इससे खेतों के रास्ते से ही लाइन को निकालने की मांग कर रहे हैं। इस कार्य से करीब एक किलोमीटर का क्षेत्र प्रभावित है। - पूजा, सरपंच।
--------
बिजली निगम की ओर से 200 फीट 11 केवी लाइन को खेतों से अंदर से निकाल रहा है लेकिन पांच से अधिक किसान परेशान होंगे। मांग है कि सरकारी रास्ते से लाइन को निकाला जाए। - रणधीर सिंह, पूर्व सरपंच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed