सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Free Wi-Fi facility could not be removed from the election manifesto

Rohtak News: चुनावी घोषणा पत्र से नहीं निकल पाई मुफ्त वाई-फाई की सुविधा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Free Wi-Fi facility could not be removed from the election manifesto
38-मेयर रामअवतार वाल्मीकि।
विज्ञापन

Trending Videos

रोहतक। नगर निगम मेयर के चुनाव में हुई मुफ्त वाई-फाई सुविधा की घोषणा अब एक साल बीतने पर भी केवल घोषणा ही बनी हुई है। जमीनी स्तर पर इस पर कोई ठोक काम अभी तक नजर नहीं आया है। वहीं, मेयर रामअवतार वाल्मीकि का कहना है कि जनहित में इस सुविधा को जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा।

चुनावी घोषणा पर एक साल बाद भी काम शुरू नहीं होने से अब सवाल उठने लगे हैं। इस घोषणा के अनुसार सुविधा का खासतौर पर युवाओं को उत्सुकता से इंतजार है। वर्ष 2025 में चुनावी घोषणा के अनुसार शहर में सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा दी जाएगी। सार्वजनिक स्थानों में पार्क, बस स्टैंड, सामुदायिक केंद्र, अस्पताल, काॅलेज व चौराहे आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई सहित ये मुद्दे भी गंभीर :
शहर में सफाई व्यवस्था अभी भी खराब है। यातायात व्यवस्था में भी बिगड़ी हुई है। निगम में कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव एक साल बाद तक नहीं हुआ है। प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां अब तक ठीक नहीं हुई हैं।

मुझे लगता है कि सार्वजनिक स्थानों पर फाई-फाई होना ही चाहिए। किसी पार्क, मॉल, सामुदायिक केंद्र, अस्पतालों व चौराहों आदि जगहों पर वाई-फाई सुविधा होने से युवाओं को इंटरनेट संबंधित काम करने में आसानी होगी।

- निशांत, युवा, चमारिया गांव ।

सार्वजनिक स्थानों पर वाई-फाई सुविधा होने से युवाओं को पढ़ाई के अलावा अपने दोस्तों, गुरुजनों, परिजनों से ऑनलाइन जुड़ना आसान होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी युवा सार्वजनिक स्थानों पर भी कर सकते हैं।

- हिमांशु, विद्यार्थी, जाट कॉलेज ।

शहर में सार्वजनिक स्थानों पर वाई-फाई सुविधा की हमारी चुनावी घोषणा थी लेकिन अभी तक यह सिरे नहीं चढ़ी है। जनहित में इसे सिरे चढ़ाया जाएगा।

- रामअवतार वाल्मीकि, मेयर, नगर निगम, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed