{"_id":"69c966055920bf543a080d0c","slug":"the-corporations-budget-of-over-rs-300-crore-is-today-the-mayors-dinner-diplomacy-before-the-meeting-rohtak-news-c-17-roh1020-831944-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निगम का 300 करोड़ से अधिक का बजट आज, बैठक से पहले मेयर की डिनर डिप्लोमेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निगम का 300 करोड़ से अधिक का बजट आज, बैठक से पहले मेयर की डिनर डिप्लोमेसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम का इस बार वर्ष 2026-27 का 300 करोड़ से अधिक का बजट प्रस्तावित है। इसके लिए सोमवार को जिला विकास भवन में बजट बैठक होगी। बजट बैठक में हंगामा न हो, इसी को लेकर पहले ही पार्षदों से चर्चा कर मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने रविवार को डिनर डिप्लोमेसी के जरिए उन्हें साधने का प्रयास किया।
इसके लिए भिवानी रोड स्थित एक निजी होटल में सभी पार्षदों को डिनर पर बुलाया गया। शाम सात बजे के बाद पार्षद इस बैठक में पहुंचे। सदन की पिछली बैठकों में पार्षदों के हंगामे के मामलों से सबक लेते हुए उन्हें चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया। बताया जा जा रहा है कि बैठक में मेयर ने शहर के विकास कार्याें व स्वच्छता को लेकर पार्षदों से अलग-अलग भी बातचीत की।
बजट बैठक में किसी प्रकार के संभावित हंगामे के मद्देनजर ही डिनर पर सभी पार्षदों को बुलाया गया। इस बार नगर निगम का बजट पिछले से अधिक होगा। ऐसे में विकास कार्यों पर भी अधिक खर्च होने की संभावना है।
नगर निगम का वर्ष 2025-26 का बजट 296 करोड़ का रहा था। इसमें सफाई व्यवस्था से लेकर सड़क व गली निर्माण, पार्क, झूले, भवन निर्माण, पार्किंग स्थल और उपकरण खरीद आदि कार्याें पर राशि खर्च की गई। हालांकि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अभी भी नहीं हुआ है।
-- -- -
शहर के चहुंमुखी विकास के लिए सभी पार्षदों का सहयोग मिल रहा है। इस बार विकास पर और जोर दिया जाएगा। नगर निगम का बजट 300 करोड़ से अधिक का होना प्रस्तावित है। -रामअवतार वाल्मीकि, मेयर, नगर निगम रोहतक।
Trending Videos