{"_id":"69c44e29e8eb570aec0c5b38","slug":"a-trolley-full-of-straw-overturned-in-kalanaur-the-pit-had-been-open-for-eight-months-rohtak-news-c-17-roh1020-829523-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कलानौर में भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, आठ माह से खुल पड़ा था गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कलानौर में भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, आठ माह से खुल पड़ा था गड्ढा
विज्ञापन
हादसे के सड़क पर बाद पलटा ट्राॅला। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos
कलानौर। कलानौर-भिवानी बाईपास पर जिंदरान रोड के पास बुधवार को भूसे से भरी ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हादसे की वजह पिछले करीब आठ माह से ठप पड़ी सीवरेज व्यवस्था के चलते खोदा गया गड्ढा बताया गया है।
विभाग ने पाइपलाइन बदलने के लिए करीब 60 फीट चौड़ा व 20 फीट गहरा गड्ढा खोदकर काम अधूरा व गड्ढा खुला छोड़ दिया। सीवरेज पाइप लाइन सड़क पर खुली होने से रास्ता संकरा व खतरनाक बन गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क की खराब हालत और गड्ढे के कारण ट्रॉली पलटी है। यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। इस कारण लोगों में भारी रोष है।
आरोप है कि विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। जल्द ही सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो आने वाले मानसून में कलानौर क्षेत्र में जलभराव की गंभीर स्थिति बन सकती है।
-- -- -- -- -- -
कलानौर में पिछले आठ माह से सीवरेज का काम अधूरा पड़ा है। यह सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ है। प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा हादसा होना तय है।
-विष्णु, पूर्व चेयरमैन, नगर पालिका
ट्रॉली पलटने वाली जगह सड़क की हालत खराब है। यह हादसा प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। विभाग को तुरंत काम पूरा करके सड़क को सुरक्षित बनाना चाहिए। भविष्य में ऐसे हादसे रोकने की दिशा में कदम उठाना चाहिए।
- रामबीर पार्षद वार्ड नं 10
यह मामला सिर्फ लापरवाही का नहीं बल्कि गंभीर प्रशासनिक विफलता है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे की स्थिति में संबंधित विभाग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन को सुरक्षा इंतजाम करने चाहिए।
- सज्जन सिंह, अधिवक्ता
बार-बार शिकायतों के बावजूद विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आने वाले मानसून में यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है। इससे पूरे क्षेत्र में जलभराव और बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा।
- गुलशन दुआ, पूर्व मंडल अध्यक्ष
-- -- -- -- -
फोटो कैप्शन सौजन्य संवाद
रोहतक-भिवानी बाईपास पर खुला पड़ा गड्ढा।
हादसे के सड़क पर बाद पलटा हुआ ट्राला।