{"_id":"69c4332162ca120db20d12aa","slug":"37245-women-in-the-district-received-the-benefit-of-pm-ujjwala-yojana-rohtak-news-c-17-roh1020-829333-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिले में 37,245 महिलाओं को मिला पीएम उज्ज्वला योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिले में 37,245 महिलाओं को मिला पीएम उज्ज्वला योजना का लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन के लिए चलाई गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले में इस समय कुल 37,245 लाभार्थी हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग दावा कर रहा है कि लाभार्थियों को योजना के तहत कनेक्शन के बाद सिलिंडर भी नियम अनुसार मिल रहे हैं।
विभाग का कहना है कि 300 रुपये प्रति सिलिंडर (9 रिफिल होने तक) सब्सिडी मिल रही है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य और सशक्तीकरण में सुधार करना है।
हालांकि, शहर के शौरा कोठी निवासी मंजू ने बताया कि उन्होंने सालभर पहले इस योजना के तहत कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था लेकिन कनेक्शन नहीं मिला। जब पता किया तो बताया कि प्रमाण पत्र पूरे नहीं हैं। उनकी सास के नाम कनेक्शन होने के कारण बहू को योजना का लाभ नहीं मिल सका। अब वे फिर से आवेदन का इंतजार कर रहे हैं।
विभाग में 10 व्यावसायिक सिलिंडरों की मांग
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में बुधवार को 10 व्यावसायिक सिलिंडरों की मांग पहुंची। इनमें पांच सिलिंडरों की मांग शादी के लिए की गई। बाकी एमडीयू व स्कूल मैस के लिए की गई है। वहीं, विभाग की टीम ने खनगवाल गैस, अजीत गैस व रबी गैस एजेंसी में पहुंचकर सिलिंडरों के स्टॉक की जांच भी की।
-- -- -- -- --
उज्ज्वला योजना के तहत जो कनेक्शन दिए हुए हैं, उनके लाभार्थियों को सिलिंडर मिल रहे हें। नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। इस संंबंध में सरकार की हिदायत के अनुसार कार्य होगा।
- अशोक कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, रोहतक
Trending Videos