{"_id":"6a6677e2a71154952b075d8d","slug":"47-public-welfare-schemes-from-19-departments-showcased-at-the-antyodaya-mela-rohtak-news-c-17-roh1020-894126-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अंत्योदय मेले में दर्शाईं 19 विभागों की 47 जनकल्याणकारी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अंत्योदय मेले में दर्शाईं 19 विभागों की 47 जनकल्याणकारी योजनाएं
Mon, 27 Jul 2026 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
19-रोहतक के जिला विकास भवन में अंत्योदय मेले के दौरान पंजीकरण करवाते लाभार्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (एमएमएपीयूवाई) 2.0 के तहत गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र के लगभग तीन हजार पात्र लाभार्थियों के लिए रविवार को जिला विकास भवन के डीआरडीए हॉल में अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया। मेले में 19 विभागों की ओर से संचालित 47 जनकल्याणकारी योजनाएं स्टॉल पर दर्शाईं गईं।
यहां पात्र लाभार्थियों को उनकी रुचि, कौशल एवं पात्रता के अनुरूप स्वरोजगार व आयवर्धन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। लाभ प्राप्त करने के लिए उनका पंजीकरण किया गया।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अंत्योदय मेले के निरीक्षण के साथ विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मेले में पहुंच रहे लाभार्थियों की संख्या, पंजीकरण की स्थिति व योजनाओं के लिए प्राप्त आवेदनों के संबंध में फीडबैक लिया।
विज्ञापन
लाभार्थियों से भी बातचीत कर योजनाओं से संबंधित उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।
अधिकारी भी मेले में प्रत्येक पात्र लाभार्थी को उसकी पात्रता एवं आवश्यकता के अनुरूप योजना का लाभ दिलाने में मार्गदर्शन करें। पंजीकरण के बाद लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की आगामी प्रक्रिया को भी शीघ्रता से पूरा किया जाए।
अंत्योदय मेले में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ लाभ लेने वालों के आवेदन भी जमा किए। यहां परिवार पहचान पत्र (पीपीपी/फैमिली आईडी) संबंधी सेवाओं के लिए काउंटर स्थापित किए गए।
इस मौके पर हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पुवार, सांपला के तहसीलदार गुलाब सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।