फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   For Teej... green boots are also becoming a favorite to pair with the suit.

Rohtak News: तीज...सूट के साथ हरे रंग का बूट भी आ रहा पसंद

Mon, 03 Aug 2026 07:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 03 Aug 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
For Teej... green boots are also becoming a favorite to pair with the suit.
07. कैंप बाजार में सूट खरीदतीं महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। सावन की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में हरियाली का रंग चढ़ गया है। इस बार हरे रंग के सूट की सबसे अधिक मांग बनी हुई है। महिलाएं तीज, पूजा और सावन के अन्य आयोजनों को ध्यान में रखते हुए नए सूट खरीद रही हैं।
अब महिलाएं केवल सूट खरीदने तक सीमित नहीं हैं बल्कि साथ में जूते भी खरीद रही हैं। इससे उन्हें पूरा पारंपरिक रूप मिल सके। बाजार में महेश्वरी सिल्क, चिनॉन सिल्क, आर्गेंजा, कॉटन, रेयॉन, मसलिन, कॉटन स्लब और लीनन जैसे कपड़े के सूट महिलाओं की पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन

गांधी कैंप स्थित दुकानदार राहुल ने बताया कि छपे हुए, हाथ का काम, गोटा-पट्टी और हल्की कढ़ाई वाले सूट सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। युवा लड़कियां हल्के और आकर्षक डिजाइनों की ओर आकर्षित हो रही हैं। महिलाएं पारंपरिक लुक वाले सूट पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चमेली मार्केट स्थित दुकानदार सुमित ने बताया कि महिलाएं अब हल्के रंग के सूट पसंद कर रही हैं। उन्होंने तीज और रक्षाबंधन तक बाजार में अच्छी रौनक रहने की उम्मीद जताई।


मॉडल टाउन निवासी पूजा ने बताया कि सावन में हरे रंग का अलग ही महत्व होता है। उन्होंने इस बार महेश्वरी सिल्क का हरा सूट और जूती खरीदी है। शास्त्री नगर निवासी नेहा ने बताया कि इस बाजार में काफी नए रंग और डिजाइन आए हैं। नेहा ने इस बार पेस्टल और पिंक रंग का सूट खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed