{"_id":"6a6f41c0314793a7b20c94b8","slug":"the-bus-from-rohtak-to-dharamshala-will-depart-at-1230-pm-rohtak-news-c-17-roh1019-897688-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोहतक से धर्मशाला के लिए चली बस, दोपहर साढ़े 12 बजे चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोहतक से धर्मशाला के लिए चली बस, दोपहर साढ़े 12 बजे चलेगी
Mon, 03 Aug 2026 06:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:39 AM IST
विज्ञापन
01 रोहतक बस स्टैंड। संवाद 01 रोहतक बस स्टैंड। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। रोहतक और आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब हरियाणा रोडवेज की बस रोहतक से सीधे हिमाचल के धर्मशाला तक चलेगी। इससे यात्रियों को बीच में चंडीगढ़ या दिल्ली से बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
रोहतक डिपो ने इस नए रूट पर बस संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। संस्थान प्रबंधक हंसराज ने बताया कि चंडीगढ़ डिपो ने रोहतक डिपो की बस को काउंटर समय दे दिया है। इसके तहत रोहतक से चलने वाली बस दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी।
यह बस चंडीगढ़ से शाम 6:00 बजे धर्मशाला के लिए आगे बढ़ेगी। बस लगभग 510 किलोमीटर का सफर तय करेगी। एक तरफ का किराया करीब 840 रुपये रहने की संभावना है।
यह बस रोहतक से चलकर चंडीगढ़, ऊना, ज्वालाजी मंदिर और कांगड़ा होते हुए धर्मशाला पहुंचेगी। धर्मशाला डिपो से काउंटर हस्ताक्षर कार्य अंतिम चरण में है। अगस्त के पहले सप्ताह में हस्ताक्षर होते ही इस रूट पर नियमित सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
यह नई बस सेवा धार्मिक और पर्यटन के यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी। पर्यटक धर्मशाला पहुंचकर मैक्लोडगंज, भागसू नाग वॉटरफॉल, डल लेक और व्यू पॉइंट जैसी जगहों की सैर कर सकेंगे। डिपो से रोडवेज बस को 15 अगस्त को चलाने पर विचार किया जा रहा है।