{"_id":"6a6f4ce57b6fcf171f0c8e67","slug":"grocery-store-owner-swindled-out-of-20-lakh-by-being-sold-fake-gold-rohtak-news-c-17-roh1019-897825-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ग्रॉसरी स्टोर मालिक को नकली सोना बेचकर ठगे 20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ग्रॉसरी स्टोर मालिक को नकली सोना बेचकर ठगे 20 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। घिलौड़ कलां के ग्रॉसरी स्टोर मालिक को 65 लाख का सोना सस्ते भाव में देने का झांसा देकर दो लोगों ने 20 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित सतबीर सिंह ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस को दी शिकायत में सतबीर ने बताया कि 20 जुलाई को उनके पास स्टोर पर किशन सिंह प्रजापत नामक युवक आया और खुद को बाड़मेर राजस्थान का बताया। उन्होंने 500 रुपये का सामान खरीदा। बातों-बातों में कहा कि वे मोबाइल टॉवर लगाने का कार्य करते हैं।
टॉवर लगाते समय जमीन में दबा सोना मिला है जिसे वे सस्ते भाव में बेचना चाहते हैं। दो दिन बाद वह अपने साथी निम्मा राम के साथ आया। दोनों ने उसके साथ 65 लाख का सोना 50 लाख में खरीदने का सौदा तय किया। पैसे एकत्रित करने के लिए उसने आरोपियों से समय मांगा।
विज्ञापन
आरोपियों ने कहा कि जितने पैसे एकत्रित हो गए हैं वे दे दीजिए। बाकी बाद में ले लेंगे। उसने कहा कि अभी 20 लाख रुपये ही एकत्रित हुए हैं। आरोपियों ने उन्हें 26 जुलाई को भिवानी बुलाया लेकिन उसे बस स्टैंड पर नहीं मिले। वह वापस घर आ गए।
30 जुलाई को दादरी में बुलाया और लोहारू चौक की तरफ विशाल मेगा मार्ट के पास काली रंग की थैली में सोना देकर 20 लाख रुपये लेकर चले गए। घर आकर सुनार से जांच कराई तो वह नकली निकला।