{"_id":"69c42e295af0cc7e3505505c","slug":"71-vacant-posts-of-assistant-professor-in-government-medical-dental-and-nursing-colleges-will-be-filled-soon-rohtak-news-c-17-roh1020-829249-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सरकारी मेडिकल, डेंटल व नर्सिंग कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के 71 रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सरकारी मेडिकल, डेंटल व नर्सिंग कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के 71 रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस) की ओर से जल्द सरकारी मेडिकल, डेंटल व नर्सिंग कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के 71 रिक्त पदों पर अनुबंधित भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। पात्र उम्मीदवार 10 अप्रैल तक संस्थान के निदेशक कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
किस विभाग में कितने पदों पर होगी भर्ती
जनरल मेडिसिन के नौ, जनरल सर्जरी के नौ, रेडियोडायग्नोसिस के नौ, एनेस्थिसियोलॉजी के सात, इमरजेंसी मेडिसिन के चार, नियोनेटोलॉजी के चार, एनाटाॅमी के एक, चेस्ट व टीबी के तीन, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी के दो, अस्पताल एडमिनिस्ट्रेशन के तीन, ब्लड ट्रांसफ्यूजन के दो पदों पर भर्ती की जाएगी। नेफ्रोलॉजी का एक, न्यूरो सर्जरी के एक, गायनी के एक, आर्थो के दो, ओटोरहीनोलारीगोलॉजी के एक, पीडियाट्रिक सर्जरी के दो, साइकोलॉजी के तीन, पल्मोनरी के दो, नेत्र रोग के एक, रेडियोग्राफी के तीन, सर्जिकल ओंकोलॉजी के भी एक पद पर भर्ती की तैयारी चल रही है।--
शैक्षणिक योग्यताएं
संबंधित विषय में एमडी, एमएस व डीएमबी या सुपर स्पेशलिटी के लिए डीएम प एमसीएच की डिग्री होनी चाहिए। ब्रॉड स्पेशलिटी में पोस्ट-ग्रेजुएशन के बाद एक वर्ष का सीनियर रेजिडेंट के रूप में अनुभव आवश्यक है। आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष तय की गई है।
-- -- --
यह है चयन प्रक्रिया
चयनित सदस्यों को 1,20,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। नियुक्ति की प्रारंभिक अवधि दो वर्ष रहेगी। इसको प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। सेवानिवृत्त शिक्षकों को मेरिट में पांच अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज (डिग्री, अनुभव प्रमाण पत्र, शोध पत्र आदि) की स्वयं सत्यापित कापियां लगाकर इसे हार्ड कॉपी के रूप में निदेशक कार्यालय में जमा करना होगा। इंटरव्यू की तारीख संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
Trending Videos
किस विभाग में कितने पदों पर होगी भर्ती
जनरल मेडिसिन के नौ, जनरल सर्जरी के नौ, रेडियोडायग्नोसिस के नौ, एनेस्थिसियोलॉजी के सात, इमरजेंसी मेडिसिन के चार, नियोनेटोलॉजी के चार, एनाटाॅमी के एक, चेस्ट व टीबी के तीन, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी के दो, अस्पताल एडमिनिस्ट्रेशन के तीन, ब्लड ट्रांसफ्यूजन के दो पदों पर भर्ती की जाएगी। नेफ्रोलॉजी का एक, न्यूरो सर्जरी के एक, गायनी के एक, आर्थो के दो, ओटोरहीनोलारीगोलॉजी के एक, पीडियाट्रिक सर्जरी के दो, साइकोलॉजी के तीन, पल्मोनरी के दो, नेत्र रोग के एक, रेडियोग्राफी के तीन, सर्जिकल ओंकोलॉजी के भी एक पद पर भर्ती की तैयारी चल रही है।