{"_id":"6a67c2c1789d8e45300fb149","slug":"a-smart-road-will-be-constructed-from-tiliyar-to-imt-chowk-at-a-cost-of-30-crore-rohtak-news-c-17-ali1038-894597-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: तिलियार से आईएमटी चौक तक 30 करोड़ से बनेगी स्मार्ट रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: तिलियार से आईएमटी चौक तक 30 करोड़ से बनेगी स्मार्ट रोड
विज्ञापन
18 : जवाहर लाल नेहरु नहर पुल से तिलियार के पास दिल्ली रोड पर गुजरते वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहर में दिल्ली रोड के बुनियादी ढांचे को आधुनिक रूप देने के लिए नगर निगम ने बड़ी योजना तैयार की है। इसके तहत तिलियार झील से लेकर आईएमटी चौक तक 30 करोड़ की अनुमानित लागत से स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाएगा।
सोमवार को हुई नगर निगम की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रेक्ट समिति की बैठक में इस पर मुहर लगाई गईए जिसका प्रस्ताव अब सरकार को भेजा जाएगा। कैनाल रेस्ट हाउस में मेयर रामअवतार वाल्मीकि की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। परियोजना का उद्देश्य इस रोड को औद्योगिक, पर्यटन व यातायात की दृष्टि से सुगम बनाना और दुर्घटनाओं को कम करना है।
इस प्रस्तावित स्मार्ट रोड में केवल सड़क का चौड़ीकरण या सुंदरीकरण ही नहीं बल्कि एलईडी लाइटें, सीसीटीवी कैमरे और आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल लगाने, मानसून के दौरान जलभराव को रोकने के लिए सड़क के दोनों ओर कवर्ड ड्रेनेज बनाने, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित फुटपाथ, अंडरपास और सड़क के बीच डिवाइडर पर पौधे लगाना आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
बैठक में नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र दुहन, संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी, पार्षद कंचन खुराना, सुशील नांदल व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
-- -- -- -- --
सभी वार्डों में कॉमन सर्विस सेंटर बनाने का प्रस्ताव पास
निगम की फाइनेंस समिति की बैठक में और भी एजेंडों पर मुहर लगी। 2.65 करोड़ से निगम क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों में स्वच्छता रखी जाएगी जिसमें बाजारों के 20 सार्वजनिक शौचालयों में से प्रत्येक पर एक जबकि बाकी जगह के प्रत्येक दो सार्वजनिक शौचालयों पर एक कर्मचारी तैनात रहेगा। वार्ड-4 में सीमेंटेड रोड बनाना व निगम अधिकारियों के वाहन किराये पर लेने के एजेंडे पास हुए। सभी वार्डों में कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी भी बनाने का प्रस्ताव बैठक में पास किया गया। पहरावर गोशाला के पुराने टेंडर को ही तीन महीने तक बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास हुआ।
उद्योगों और पर्यटन को होगा मिलेगा लाभ
तिलियार से आईएमटी चौक का यह रोड व्यापारिक और पर्यटन के भी महत्वपूर्ण है। तिलियार पर्यटन स्थल होने सप्ताह के आखिरी दिनों यहां भीड़ रहती है जबकि दूसरी ओर आईएमटी क्षेत्र में 100 से अधिक औद्योगिक इकाइयां होने के कारण वाहनों का आवागमन रहता है। स्मार्ट रोड से यहां उद्योगों व पर्यटन को लाभ मिलेगा। सरकारी मंजूरी के बाद जल्द ही स्मार्ट रोड के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की उम्मीद है।