{"_id":"69a9eee5c49687b2800db214","slug":"a-team-of-supwa-alumni-has-made-the-film-vaada-which-will-release-on-the-18th-rohtak-news-c-17-roh1020-819377-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुपवा के पूर्व छात्रों की टीम ने बनाई फिल्म वादा, 18 को होगी रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुपवा के पूर्व छात्रों की टीम ने बनाई फिल्म वादा, 18 को होगी रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंडित लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा) से जुड़े पूर्व छात्रों की टीम ने फिल्म वादा बनाई है जो 18 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन युवा फिल्म मेकर विपन मालावत ने किया है। वहीं इसकी कहानी अमित पाहल ने लिखी है और उन्होंने ही फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभाई है।
फिल्म की खास बात यह है कि टीम के अधिकतर सदस्य सुपवा से जुड़े हैं। फिल्म में एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में मनीषा जांगू, डीओपी के रूप में जय धोरड़ा, कॉस्ट्यूम असिस्टेंट के रूप में रजिया, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में सुमित ढेंकर, साउंड रिकॉर्डिस्ट के रूप में दिलजीत और एडिटर के रूप में राजेश ने काम किया है। वहीं साउंड डिजाइन सुपवा की साउंड फैसिलिटी में अभिजीत सरकार के निर्देशन में किया गया है।
हरियाणवी सिनेमा में अलग तरह की कहानी
फिल्म निर्देशक विपन मालावत ने बताया कि हरियाणवी सिनेमा के संदर्भ में यह एक अलग तरह की कहानी है। उनका कहना है कि फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से अंत तक जोड़े रखेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म का मूल संदेश यह है कि जीवन में गलत रास्ता चुनना कभी सही साबित नहीं हो सकता।
वादों और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है कहानी
निर्देशक के अनुसार, फिल्म का टाइटल वादा इसकी कहानी के मूल भाव को दर्शाता है। यह एक ट्रैजिक रोमांस है जिसमें वादों और कसमें अहम भूमिका निभाते हैं। कहानी इस बात के इर्द-गिर्द घूमती है कि इंसान अपने किए हुए वादों को निभाने के लिए किस हद तक जा सकता है और क्या वह उन्हें पूरा कर पाता है या नहीं।
बिना स्टंट आर्टिस्ट के फिल्माए गए एक्शन सीन
फिल्म की शूटिंग के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर एक्शन दृश्यों को फिल्माना काफी मुश्किल रहा, क्योंकि उन्हें बिना स्टंट आर्टिस्ट और बिना सेफ्टी के शूट किया गया। निर्देशक के अनुसार कैमरा और निर्देशन तकनीक की मदद से इन दृश्यों को प्रभावशाली बनाया गया। उन्होंने अमित पाहल की सराहना करते हुए कहा कि मुख्य अभिनेता और लेखक होने के बावजूद उन्होंने इन कठिन दृश्यों को बेहतरीन तरीके से निभाया।
युवाओं को दिया सीखते रहने का संदेश
विपन मालावत ने कहा कि उन्होंने फिल्म निर्देशन की पढ़ाई सुपवा से की है और उसी प्रशिक्षण का प्रभाव उनके काम में दिखाई देता है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए धैर्य, निरंतरता और सीखने की इच्छा बेहद जरूरी है। फिल्म स्कूल और सेट दोनों जगह सीखने का नजरिया ही आगे बढ़ने में मदद करता है।
Trending Videos