{"_id":"69f119f6b91d04b12407f130","slug":"abhivyanjana-art-exhibition-at-supwa-begins-may-3rd-rohtak-news-c-17-roh1019-847027-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुपवा में कला प्रदर्शनी अभिव्यंजना 3 मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुपवा में कला प्रदर्शनी अभिव्यंजना 3 मई से
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय में कला प्रेमियों के लिए प्रदर्शनी अभिव्यंजना का आगाज 3 मई को होगा। यूनिवर्सिटी के कुलपति व प्रदेश के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष अभिव्यंजना का उद्घाटन करेंगे। यह प्रदर्शनी स्कूल-कॉलेज के छात्रों, कला प्रेमियों व आम लोगों के लिए 5 से 8 मई तक आयोजित की जाएगी।
प्रो. विनय कुमार ने बताया कि अभिव्यंजना सुपवा के फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स की सालाना कला प्रदर्शनी है। इसमें विजुअल आर्ट्स के स्नातक व स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष से अंतिम वर्ष तक के छात्र अपनी साल भर में तैयार की गई कलाकृतियों को प्रदर्शित करेंगे।
उन्होंने बताया कि 3 और 4 मई को सिर्फ अतिथि और निमंत्रण से आने वाले मेहमानों के लिए प्रदर्शनी रहेगी। आम जनता 5 से 8 मई तक इसका लुत्फ उठा सकेगी। प्रदर्शनी का आयोजन सुपवा के फैकल्टी ऑफ डिजाइन परिसर में होगा।
रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा ने बताया कि अभिव्यंजना में छात्रों की ओर से पूरे वर्ष के दौरान तैयार किए गए आर्ट वर्क को एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रदर्शनी न केवल उनके अभ्यास और सीखने की प्रक्रिया को दिखाएगी।
दिखेगा परंपरागत व आधुनिक कला का संगम
कुलपति डॉ. अमित आर्य ने बताया कि प्रदर्शनी में फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स के विभिन्न विभागों एनिमेशन, मल्टीमीडिया, एप्लाइड आर्ट्स, पेंटिंग, स्कल्पचर और प्रिंटमेकिंग के छात्रों की कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X