सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of assault after touching the car, snatching the pistol and firing in the air

Rohtak News: कार टच होने पर मारपीट, पिस्तौल छीन हवाई फायर करने का आरोप

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Accused of assault after touching the car, snatching the pistol and firing in the air
विज्ञापन
रोहतक। सांपला क्षेत्र के गांव चुलियाणा में फाग के दिन कार टच होने पर गांव के युवक नवीन उर्फ भोलू से दूसरे पक्ष ने मारपीट कर दी। भोलू के दोस्त मैनपाल की पिस्तौल छीनकर हवाई फायर करने का भी आरोप है। आईएमटी थाने में गांव के ही आठ युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। खरावड़ चौकी प्रभारी परमजीत ने बताया कि पिस्तौल लाइसेंसी है या नहीं, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
Trending Videos


नवीन उर्फ भोलू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। फाग के दिन शाम पांच बजे कार लेकर रोहतक जा रहे थे। रास्ते में गांव का युवक मंजीत व उसका भतीजा कपिल आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गाड़ी निकालने के लिए पूरा रास्ता नहीं दिया तो मैंने आपत्ति जताई। इससे नाराज होकर गाली-गलौज करने लगे। जब वह कार को निकालने लगे तो आरोपियों की कार से टच हो गई। इसके बाद वह बुधवार शाम 6:15 बजे मैनपाल व छोटू के साथ गांव के मोड़ की तरफ जा रहे थे।
तभी मंजीत, संदीप उर्फ सेंडी, सतबीर उर्फ सत्तु, सन्नी, सन्नी का भाई कपिल, मोटी, मौजी, रामबीर व दो-तीन अन्य दो कारों में आए और कार को रुकवा लिया। उन्हें नीचे उतारकर थप्पड़ व मुक्के मारे और लाठी-डंडों से पीटने लगे। उसके साथ मौजूद मैनपाल ने हवाई फायर कर दिया।

इसके बावजूद आरोपी उसे खींचकर खेत में ले गए। संदीप, सन्नी व रामबीर ने मैनपाल से पिस्तौल छीनकर फायर कर दिया। इस दौरान विक्की, भोलू व अमित सहित तीन-चार अन्य आ गए और उसे छुड़ाने लगे। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। मैनपाल को पिस्तौल देकर गाड़ियों में भाग गए। वह उपचार के लिए पीजीआई की जगह सिविल अस्पताल रोहतक पहुंचे जहां से सांपला के सरकारी अस्पताल में भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed