सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of raping a teenager found guilty, sentence to be announced today

Rohtak News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार, आज सुनाई जाएगी सजा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a teenager found guilty, sentence to be announced today
विज्ञापन
रोहतक। एएसजे शैलेंद्र सिंह की कोर्ट ने सोमवार को ढाई साल पहले 13 साल की किशोरी का यौन शोषण करने के आरोपी यूपी के बलरामपुर जिले के गांव मनवागढ़ निवासी रवि को दोषी करार दिया है। अदालत मंगलवार को सजा सुनाएगी।
Trending Videos

अदालत में दाखिल आरोप पत्र में बताया गया कि एक परिवार आईएमटी थाना क्षेत्र में किराये पर रहता था। परिवार की महिला ने सितंबर 2023 में शिकायत दी कि वह पति के साथ किसी कार्य से सोनीपत गई थी। घर पर उसकी 13 साल की बेटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब चार बजे वे घर आए तो बेटी ने बताया कि रवि ने उसके साथ गलत कार्य किया है। आरोपी के साथ एक नाबालिग भी था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया। वहीं नाबालिग को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार घर फरीदाबाद भेज दिया। आरोपी के खिलाफ तभी से अदालत में सुनवाई चल रही थी। तथ्यों के आधार पर अदालत ने नाबालिग के यौन उत्पीड़न का दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed