सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   An elderly man was duped of Rs 44,000 by promising to rent a room.

Rohtak News: किराये पर कमरा लेने का झांसा देकर बुुजुर्ग से ठगे 44 हजार रुपये

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
An elderly man was duped of Rs 44,000 by promising to rent a room.
विज्ञापन
सेक्टर-दो के बुजुर्ग से किराये पर कमरा लेने का झांसा देकर ठगे 44 हजार रुपये
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। सेक्ट-दो में रिटायर्ड बुजुर्ग श्रीप्रकाश मलिक को साइबर ठग ने किराये पर कमरा लेने का झांसा देकर 44 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पुलिस को दी शिकायत में श्रीप्रकाश ने बताया कि उसने मकान की दूसरी मंजिल किराये पर देने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन डाला था। एक माह पहले 29 जनवरी को उनके पास कॉल आई कि वह सेना में कार्यरत है। उसकी एनसीसी रोहतक में तबादला हो गया है। उसे किराये पर लेने के लिए आपका घर पसंद आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दो माह का एडवांस किराया 22 हजार रुपये भेज रहा है। सेना में होने की वजह से थोड़ा अलग प्रोसेस है। पहले एक सिक्का उसके पास भेजना होगा। वह सिक्का आपके खाते में वापस आ जाएगा। उसने ऐसा ही किया तो एक रुपये की राशि आ गई। उसके बाद बातों में उलझाकर साइबर ठग ने दो बार में 44 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed