सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anjali first in long jump, Usha first in shot put

Rohtak News: लंबी कूद में अंजलि शॉट पुट में उषा प्रथम

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Anjali first in long jump, Usha first in shot put
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सांपला। शहीद राय सिंह राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित लंबी कूद स्पर्धा में अंजलि ने बाजी मारी। वहीं दूसरे स्थान पर उषा रहीं। इस बार वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में शॉट पुट, लंबी कूद, ऊंची कूद, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो में खिलाडि़यों ने प्रतिभा दिखाई।
स्पोर्ट्स डायरेक्टर ने विद्यार्थियों को खेल नियमों से अवगत कराया व अच्छे खिलाड़ी की देश के प्रति भूमिका समझाई। महाविद्यालय प्राचार्य ने भी विद्यार्थियों को खेलों के नियमों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉट पुट में उषा प्रथम कीर्ति द्वितीय व शीतल तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में कीर्ति ने तीसरा स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में उषा प्रथम, करुणा द्वितीय व अंजलि तृतीय रही। जैवलिन थ्रो में तनु प्रथम, अंजलि द्वितीय व शीतल तृतीय रही।
400 मीटर दौड़ में विकास प्रथम, यश द्वितीय व हिमांशु तृतीय रहा। 200 मीटर में हर्ष प्रथम, दीपक द्वितीय व हिमांशु तृतीय रहा। जैवलिन थ्रो में हिमांशु प्रथम, धन सिंह द्वितीय व दीपक तृतीय रहा। शॉट पुट में हैप्पी प्रथम, निशु द्वितीय व हिमांशु तृतीय रहा। लंबी कूद में हर्ष प्रथम, कार्तिक द्वितीय व यश राठी तृतीय रहा।
इस दौरान गर्ल्स कॉलेज राजकीय महाविद्यालय रोहतक के प्राचार्य डॉ. शमशेर हुड्डा, डॉ. परम भूषण आर्य, डॉ. दीपक लठवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed