{"_id":"69a9f18a9f563292c802c8e3","slug":"bamber-thakur-shooting-incident-identification-parade-of-main-shooter-aman-from-rohtak-held-rohtak-news-c-17-rtk1042-819645-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबर ठाकुर गोलीकांड : रोहतक के मुख्य शूटर अमन की हुई शिनाख्त परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंबर ठाकुर गोलीकांड : रोहतक के मुख्य शूटर अमन की हुई शिनाख्त परेड
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य शूटर रोहतक के अमन कुमार उर्फ काकू (20) की शिनाख्त परेड पूरी हो गई है। अब पुलिस कोर्ट के आदेश के बाद रिमांड आदेश प्राप्त करने के लिए आवेदन करेगी ताकि आरोपी से आगे की पूछताछ की जा सके।
अमन कुमार को रोहतक से प्रोडक्शन वारंट पर बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के लिए जेल भेज दिया गया। कोर्ट के आदेश के बाद जेल में करवाई गई शिनाख्त परेड में गवाहों ने स्पष्ट किया कि हमला करने वाला चौथा व्यक्ति ही अमन कुमार था।
अब पुलिस कोर्ट के अगले आदेश के इंतजार में है। इस मामले में पहले ही तीन शूटरों समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वारदात 14 मार्च 2025 को हुई थी जिसमें सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।
Trending Videos