{"_id":"69f2534801d99503640a0964","slug":"bjp-worker-upset-over-power-outage-dies-after-falling-from-roof-rohtak-news-c-17-roh1019-847734-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बिजली गुल होने से परेशान भाजपा कार्यकर्ता की छत से गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बिजली गुल होने से परेशान भाजपा कार्यकर्ता की छत से गिरने से मौत
विज्ञापन
07-पवन भाटिया। फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहतक। शहर के डेयरी मोहल्ले में बिजली गुल होने से मंगलवार रात को भाजपा के पुराने कार्यकर्ता पवन भाटिया (63) की छत से गिरने से मौत हो गई। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
डेयरी मोहल्ला निवासी प्रियांशु ने बताया कि पवन भाटिया पुराने भाजपा कार्यकर्ता रहे हैं। उन्हें चुनाव के समय बूथ प्रमुख बनाया गया था। मंगलवार रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच बिजली गुल होने के कारण मकान की दूसरी मंजिल पर छत पर टहल रहे थे।
जब नीचे झुककर देखने लगे कि पड़ोस में बिजली आई हुई है या नहीं, तब उनका संतुलन बिगड़ गया। वे नीचे फर्श पर आ गिरे। सिर में गहरी चोट लगने से खून बहने लगा। तुरंत उन्हें पीजीआई ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बाक्स
केटरिंग का काम करते थे पवन, एक बेटा डीसी कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर
परिजनों ने बताया कि पवन भाटिया पहले केटरिंग का कार्य करते थे। उनका एक बेटा निशांत डीसी कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर है। फिलहाल उन्हें कलानौर तहसील में भेजा गया है। दूसरा बेटा कुनाल है।
Trending Videos