{"_id":"6a67c2a8d12f9f7aff03c6eb","slug":"body-of-a-man-found-in-jln-canal-identity-not-established-rohtak-news-c-17-roh1020-894553-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जेएलएन नहर में मिला व्यक्ति का शवए शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जेएलएन नहर में मिला व्यक्ति का शवए शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में सोमवार दोपहर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। दिल्ली बाईपास स्थित ओमैक्स सिटी के पास मिले शव के पास पहचान संबंधी कोई चीज नहीं मिली है। आईएमटी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
आईएमटी थाना प्रभारी अश्वनी अहलावत का कहना है कि किसी व्यक्ति ने नहर में शव होने की सूचना दी थी। इस पर टीम मौके पर पहुंची और शव निकाला। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में सूचना भेजकर लापता व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के साथ एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया ने भी मौके से तथ्य जुटाने का प्रयास किया।