{"_id":"69b08c1d1eebfb17590d7ef9","slug":"brother-my-son-is-getting-married-this-month-and-gas-cylinders-have-caused-concern-rohtak-news-c-17-roh1020-822052-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भाई साहब! इसी महीने बेटे की शादी है, गैस सिलिंडरों ने बढ़ा दी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भाई साहब! इसी महीने बेटे की शादी है, गैस सिलिंडरों ने बढ़ा दी चिंता
विज्ञापन
22-ओम प्रकाश हुड्डा, सेक्टर-4 निवासी ।
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टर-4 निवासी ओम प्रकाश हुड्डा का कहना है कि भाई साहब! इसी माह बेटे की शादी होनी है लेकिन गैस सिलिंडरों की कमी ने चिंता बढ़ा दी है। 25 दिन बाद एक सिलिंडर मिलने से रसोई नहीं चल पाएगी। शादी समारोह में 8-10 सिलिंडरों की जरूरत होती है। वहीं, रामगोपाल कॉलोनी निवासी प्रवीण का कहना है कि वह भी सिलिंडर के लिए दो दिन से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं।
होटल व ढाबा कारोबार तो और भी अधिक प्रभावित होने लगे हैं। ढाबा संचालक विजय व पंकज का कहना है कि वे तो खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। उनका कहना है कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर यहां भी होने लगा है। ऐसे ही हालात रहे तो होटल व ढाबा कारोबार बंद हो जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -
गैस सिलिंडरों की कमी ने चिंता बढ़ा दी है। बेटे की शादी में 8-10 गैस सिलिंडरों की जरूरत रहेगी। इसके लिए परिचितों से घरेलू सिलिंडर मांग कर काम चलाएंगे। - ओम प्रकाश हुड्डा, सेक्टर-4 निवासी
-- -- -- -- --
दो दिन पहले पर्ची कटवाई थी लेकिन अब तक सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। आज दूसरे दिन भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।-
प्रवीण, रामगोपाल काॅलोनी
-- -- -- -- --
दो से तीन दिन में व्यावसायिक गैस सिलिंडर खत्म हो जाता है। सरकार ने इनकी आपूर्ति पर रोक लगा दी है। कारोबार पर संकट छा गया है।- पंकज, फास्टफूड कारोबारी
-- -- -- -- -
फास्टफूड के काम से घर चलता है। अब व्यावसायिक गैस सिलिंडर नहीं मिलने से आय का जरिया भी बंद हो जाएगा। - विजय, फास्टफूड कारोबारी
-- -- -- -- -- -
होटल में दो से तीन दिन को स्टॉक बचा है। नए व्यावसायिक गैस सिलिंडर नहीं मिलने से होटल व्यवसाय चौपट होने का डर छाया है।- राजकुमार, होटल कारोबारी
-- -
सरकार को होटल कारोबारियों के लिए भी कोई रास्ता निकालना चाहिए। इसी कारोबार से हमारा गुजारा होता है। - सुनील कुमार, होटल कारोबारी
-- -- -- -- -- -
पहले एक महीने में दो गैस सिलिंडर उपभोक्ता को मिलते थे। अब 25 दिन बाद एक सिलिंडर मिलेगा। बड़े परिवारों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।- रेखा शर्मा, गृहिणी
-- -
सरकार ने गैस सिलिंडरों की कीमतों में वृद्धि की है। यह जनता की जेब पर भारी पड़ रहा है। खास तौर पर घर का बजट गड़बड़ा गया है।
- मोना देवी, गृहिणी
Trending Videos