सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Changing weather is worsening health, 200 patients increased in PGI's medicine OPD

Rohtak News: बदलता मौसम बिगाड़ रहा स्वास्थ्य, पीजीआई की मेडिसिन ओपीडी में 200 मरीज बढ़े

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Changing weather is worsening health, 200 patients increased in PGI's medicine OPD
विज्ञापन
रोहतक। बदलते मौसम में सुबह ठंड व दोपहर में तेज धूप का असर आमजन के स्वास्थ्य पर भी पड़ना शुरू हो गया हे। पीजीआई में कार्यरत मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. दीपक जैन ने बताया कि मेडिसिन की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी करीब 200 बढ़ गई है।
Trending Videos

ओपीडी में औसतन 1200 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। मरीज पेट संबंधी समस्या, खांसी व जुकाम जैसी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। इस बार गर्मी का आगमन भी जल्द हो गया है। फरवरी खत्म होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। इसलिए सावधानियां बरतनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पानी का अधिक सेवन करें
बदलते मौसम में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बचाव के लिए पानी पीएं। इस दौरान प्यास ज्यादा व तीव्रता के साथ लगती है। इस कारण प्यासा पानी पीने की तरफ भागता है। यह भी ध्यान रखना आवश्यक है कि पानी साफ हो। गंदा पानी पीने से ही पेट संंबंधी समस्या या डायरिया जैसी समस्या आती है।
-----
खाने-पीने पर विशेष ध्यान दें
गर्मी बढ़ने के साथ ही दस्त व डायरिया की दिक्कत भी बढ़ने लगती है। इसलिए बाजार व तले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। खाएं भी तो थोड़ा खाएं। बाहर खाने के लिए साफ-सुथरी जगह का चयन करें।
------
वर्जन
गर्मी में शरीर से पानी पसीने के रूप में बाहर निकलता रहता है। इस कारण शरीर को जितने पानी की आवश्यकता होती है उतना नहीं मिल पाता। फिर गला भी सूखने लगता है। बाहर प्रदूषण की वजह से गले तक धूल के कण पहुंचते हैं जिससे गले में खराश होने लगती है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए ही शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। - डॉ. मुंजाल, चिकित्सक, पीजीआई
------
ये सावधानियां बरतें
गर्मी में अधिक पानी का सेवन करें
हल्का व्यायाम करते रहें
बाजार में साफ सुथरी जगह खाएं
ज्यादा ठंडे पदार्थों के सेवन से बचें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed