रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के फैकल्टी क्लब की ओर से आयोजित समर कैंप में बच्चे खेल-खेल में नई स्किल्स सीख रहे हैं। फैकल्टी क्लब की अध्यक्ष प्रो. सीमा सिंह के नेतृत्व में आयोजित कैंप में पेंटिंग, ड्राइंग, संगीत, योग, खेल, क्राफ्ट, कहानी-कथन और व्यक्तित्व विकास जैसी गतिविधियां कराई जा रही हैं।
प्रो. सीमा सिंह ने बताया कि कैंप का उद्देश्य बच्चों को केवल छुट्टियों में व्यस्त रखना नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक कौशल का विकास करना है। कैंप में बच्चों के लिए सकारात्मक और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया गया है। अभिभावकों का कहना है कि यह कैंप बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर रखकर उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में मदद कर रहा है। संवाद