Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Talks held between the Irrigation Department and farmers regarding the failure to line the BSB canal in Rohtak
{"_id":"6a229be8b058adbda206515a","slug":"video-talks-held-between-the-irrigation-department-and-farmers-regarding-the-failure-to-line-the-bsb-canal-in-rohtak-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में बीएसबी नहर को पक्की न करने को लेकर सिंचाई विभाग और किसानों के बीच हुई वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में बीएसबी नहर को पक्की न करने को लेकर सिंचाई विभाग और किसानों के बीच हुई वार्ता
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 03:20 PM IST
Link Copied
बीएसबी नहर को पक्का न करने को लेकर शुक्रवार को कैनाल रेस्ट हाउस में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश राठी, कार्यकारी अभियंता अरुण मुंजाल व अन्य अधिकारियों की किसानों के बीच वार्ता हुई। अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, अभी दोपहर 2 बजे तक किसानों के साथ अधिकारियों की वार्ता चल रही है। किसान नेता प्रीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र से जेएलएन और बीएसबी दो नहर गुजरती हैं।
इस क्षेत्र में जमीनी पानी बिल्कुल खारा व जहरीला है। यह पानी पीना तो दूर, खेती के भी लायक नहीं है। मगर इन दोनों नहरों से होते जल रिचार्ज के कारण ग्रामीण व किसान साथ लगती जमीन पर ट्यूबवेल लगा लेते हैं जिनका थोड़ा मीठा पानी पीने व सिंचाई योग्य है जेएलएन नहर से क्षेत्र के लिए न कोई मोरी है न कोई पानी का कनेक्शन है।
इसको विभाग ने 2022 में आरसीसी कंक्रीट से पक्की कर दिया जिससे यहां भू- जल रिचार्ज काफी कम हो गया। फलस्वरूप साथ की निजी जमीन में लगे ट्यूबवेलों का पानी काफी कम हो गया है। किसान नेता सुमित ने कहा कि पुरानी नहर बीएसबी इसी क्षेत्र के लिए ही बनी है। इससे भी विभाग आरसीसी कंक्रीट से पक्का करना चाह रहा है। विभाग ने इस नहर में बने सभी पशु घाट, उतरने चढ़ने की सीढ़ियां तक बंद कर दी। इसको भी आरसीसी कंक्रीट से पक्का किया तो भू - रिचार्ज न होने से सभी ट्यूबवेलों का पानी खत्म हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।