सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Claims of spending 1 crore annually, yet not even slabs over the drains.

Rohtak News: हर साल एक करोड़ खर्च का दावा, नालों पर स्लैब तक नहीं

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Claims of spending 1 crore annually, yet not even slabs over the drains.
10-रोहतक के गोहाना रोड पर खुला व गंदी से भरा नाला। संवाद
विज्ञापन

रतन चंदेल
रोहतक। बरसाती सीजन सिर पर है। शहर के 22 वार्डों में बनाए गए 60 से अधिक नालों की सफाई अब तक नहीं होने से ये बदहाल हैं। नगर निगम अभी इनकी सफाई के टेंडर तक ही सिमटा हुआ है। मंगलवार को हुई बारिश ने नगर निगम के नाला सफाई के दावों की पोल खोल दी।
उधर, नालों की सफाई पर नगर निगम हर साल एक करोड़ खर्च होने का दावा कर रहा है। सफाई नहीं होने के साथ ही कई स्थानों पर नालों पर स्लैब भी नहीं है जिससे बारिश में बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में 100 किलोमीटर से अधिक लंबाई के नाले बनाए गए हैं। इनकी सफाई बरसात से पहले करनी होती है लेकिन नगर निगम की इस दिशा में अभी तक भी सुस्त कार्यशैली बनी हुई है। नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि नालों की सफाई के टेंडर ओपन किए गए हैं लेकिन जमीनी स्तर पर नाले अभी भी गाद व कचरे से भरे पड़े हैं। इनकी गहराई 3-8 फीट तक बताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर के गोहाना रोड पर खुला व गंदगी से भरा नाला हादसों को न्योता दे रहा है। शांतमई चौक के निकट बना नाला भी कचरे से भरा है और उस पर पर्याप्त स्लैब नहीं है। तेज कॉलोनी के पास खुला व गंदगी से अटा नाला हादसों को बुलावा दे रहा है। संवाद
--------------
शहर में ये हैं बड़े नाले
- झज्जर चुंगी से रुपया चौक तक दोनों तरफ नाला 5000 मीटर
- सुनारिया चौक से भिवानी चुंगी तक नाला 4400 मीटर
- बस अड्डे से हुडा सिटी पार्क तक नाला 4200 मीटर
- बड़ा बाजार नाले की लंबाई 3200 मीटर
- जींद बाईपास से हिसार बाईपास तक नाला 3000 मीटर
- माता दरवाजा से जींद चौक तक नाला 3000 मीटर
- बलियाणा गांव में नाला 3000 मीटर
- विकास भवन में पीछे बना नाला 2800 मीटर
- लाढ़ोत रोड पर बना नाला 2600 मीटर
- झज्जर चुंगी से सुनारिया चौक बना नाला 2500 मीटर
- सोनीपत रोड पर बोहर गांव में दोनों तरफ 2500 मीटर
- शीला बाईपास से ताऊ नगर तक नाला 2450 मीटर
- दुर्गा भवन मंदिर चौक वाला नाला 2100 मीटर
----------------
बरसात से पहले नालों की सफाई होनी चाहिए थी। इनकी सफाई के लिए नगर निगम अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। इनके अलावा बोहर से भालौठ रोड पर ड्रेन की सफाई भी कराई जानी है।
- मनीषा नांदल, वार्ड-10, नगर निगम
------------
वार्ड में तीन किमी लंबे नाले हैं जिनकी सफाई अभी तक नहीं हुई है। इसी वार्ड में राहड़ रोड, छोटूराम चौक व गोहाना रोड पर सबसे अधिक जलभराव बरसात में होता है। इनकी तत्काल सफाई के लिए निगम आयुक्त को पत्र लिखा है।

- कपिल नागपाल, वार्ड-7, नगर निगम
-----------
शहर के चार जोन में बांटकर नालों की सफाई के लिए टेंडर लगाया हुआ है। नगर निगम की ओर से भी नालों की सफाई प्राथमिकता से कराई जा रही है।
- नमिता कुमारी, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
----------

10-रोहतक के गोहाना रोड पर खुला व गंदी से भरा नाला। संवाद

10-रोहतक के गोहाना रोड पर खुला व गंदी से भरा नाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed