{"_id":"6a31b036d6322e360b01c522","slug":"10-dairies-fined-46000-for-creating-a-mess-rohtak-news-c-17-roh1020-873870-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गंदगी फैलाने पर 10 डेयरियों के चालान, 46 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गंदगी फैलाने पर 10 डेयरियों के चालान, 46 हजार रुपये जुर्माना
विज्ञापन
42-रोहतक में डेयरियों में निरीक्षण करती नगर निगम की टीम। स्रोत : निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक। डेयरियों से गोबर बहाने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम ने गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती बढ़ा दी। इसी कड़ी में नगर निगम की टीम ने मंगलवार को विभिन्न डेयरियों का निरीक्षण किया। डेयरियों में स्वच्छता संबंधी दिशा-निर्देशों का अनुपालन नहीं किए जाने और गंदगी फैलाने पर टीम ने 10 डेयरी संचालकों के चालान किए और उन पर 46 हजार रुपये जुर्माना किया। 15 डेयरियों को सीलिंग के नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई।
निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि नगर निगम की निरीक्षण टीम ने पाया कि मौके पर कुछ डेयरियों के आसपास अत्यधिक गंदगी फैली हुई थी। गोबर एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री का निस्तारण भी निर्धारित मानकों के विपरीत पाया गया जो स्वच्छता व्यवस्था के लिए अत्यंत हानिकारक है।
स्वच्छता नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित डेयरी संचालकों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की गई। चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में डेयरी संचालकों की ओर से गंदगी सीवर या नाले में बहाई गई तो डेयरी को सील किया जाएगा जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगें।