सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM Saini will visit Rohtak on Independence day Program

हुड्डा के गढ़ में सीएम सैनी का रात्रि प्रवास: कार्यकर्ताओं का मन टटोलेंगे, सेंध लगाने का भी करेंगे प्रयास

अमर उजाला ब्यूरो रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 10:01 AM IST
सार

हुड्डा के गढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 14 अगस्त को प्रदेशस्तरीय रात्रि प्रवास की शुरुआत करेंगे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सीएम सैनी मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन
CM Saini will visit Rohtak on Independence day Program
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

(विजेंद्र कौशिक) प्रदेश की सियासी राजधानी कहे जाने वाले रोहतक में चुनाव के बाद भी सभी दलों की नजरें टिकी हुई हैं। हुड्डा के गढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 14 अगस्त को रोहतक से ही प्रदेशस्तरीय रात्रि प्रवास की शुरुआत करेंगे। पहले कार्यकर्ताओं का मन टटोलेंगे और दूसरा कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाने का प्रयास करेंगे। साथ ही, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।
Trending Videos


सीएम के रात्रि प्रवास की शुरुआत को हुड्डा के गढ़ में सेंध लगाने का प्रयास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि रोहतक जिले में अभी भाजपा का कोई भी विधायक नहीं है। इसके अलावा अन्य गैर कांग्रेसी दल भी जोर लगा रहे हैं। जजपा रोहतक में प्रदेश कार्यालय खोल चुकी है। इनेलो नेता अभय चौटाला रोहतक में मकान के लिए जगह तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने में कामयाब रही, लेकिन रोहतक की जनता ने कांग्रेस को दिल खोलकर वोट दिए थे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान में सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा को बड़े अंतर से हराया था। विधानसभा चुनाव में भाजपा सहित कांग्रेस ने गैर कांग्रेसी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया था। महम व गढ़ी सांपला-किलोई से कांग्रेस बड़े अंतर से जीती जबकि रोहतक शहर में कांटे की टक्कर रही। सुरक्षित हलके कलानौर में कांग्रेस लगातार जीत हासिल करने में कामयाब रही। 

हालांकि, भाजपा ने रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय से ही चुनाव की गतिविधियां संचालित कीं। पार्टी ने पिछले साल पंचकूला में प्रदेश कार्यालय शुरू किया फिर भी रोहतक में पार्टी की प्रदेशस्तरीय संगठनात्मक बैठकें होती रही हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक बोले, मुख्यमंत्री नायब सैनी 14 अगस्त को दोपहर बाद करीब 3 बजे रोहतक आएंगे। पौधा रोपण करेंगे फिर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद प्रदेशस्तरीय रात्रि प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। पार्टी की तरफ से कार्यकर्ताओं से बैठक पार्टी प्रदेश कार्यालय में की जाए, यह लिखकर भेजा है। बैठक में नए पदाधिकारियों से मिलेंगे।

भाजपा का महम व गढ़ी सांपला में नहीं खुला अब तक खाता

विधानसभा के चुनाव रिकॉर्ड को देखा जाए तो रोहतक जिले की चारों सीटों पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। आलम यह है कि महम व गढ़ी सांपला-किलोई हलके से अब तक भाजपा जीत नहीं सकी है। 2009 में गढ़ी-सांपला-किलोई विस क्षेत्र बनने से पहले भाजपा के नरेश मलिक हसनगढ़ हलके से 2004 में जरूर विधायक बने थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पिछले छह चुनाव (2000 से अब तक) में गढ़ी सांपला-किलोई हलके से जीत हासिल करते आ रहे हैं। महम व गढ़ी सांपला किलोई विस क्षेत्र में भाजपा आज तक खाता नहीं खोल सकी। यहां कांग्रेस का मुकाबला इनेलो या निर्दलीय से ही रहा है। रोहतक शहर में भाजपा के डॉ. मंगलसेन ने नौ चुनाव चुड़े और सात बार विजयी रहे थे। उन्होंने 1987 में आखिरी चुनाव लड़ा था। इसके बाद एक बार मनीष ग्रोवर (2014) ने भी बाजी मारी। कलानौर हलके में भी कांग्रेस आंकड़ों के हिसाब से आगे रही है।

ये भी पढ़ें: वोट चोरी मुद्दे पर हरियाणा में सियासत: कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, पूर्व सीएम बोले- धमका रहा निर्वाचन आयोग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed