{"_id":"69b85be618af364223000266","slug":"committee-constituted-under-the-chairmanship-of-the-dc-for-the-distribution-of-commercial-cylinders-rohtak-news-c-17-roh1019-824617-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कॉमर्शियल सिलिंडरों के वितरण के लिए डीसी की अध्यक्षता में समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कॉमर्शियल सिलिंडरों के वितरण के लिए डीसी की अध्यक्षता में समिति गठित
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता का कहना है कि जिले में घरेलू एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। कॉमर्शियल सिलिंडरों के वितरण के लिए उनकी अध्यक्षता में समिति गठित की है। इसमें एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया, सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य व जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक को सदस्य जबकि जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मनीषा मेहरा को सदस्य सचिव बनाया है।
वह सोमवार को लघु सचिवालय में एलपीजी की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर पर भी समितियां गठित होंगी। जिला प्रशासन घरेलू व कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति पर लगातार निगरानी रख रहा है। सरकार के निर्देशानुसार कॉमर्शियल सिलिंडरों के वितरण को व्यवस्थित करने के लिए समिति का गठन किया गया है। कहा, नागरिक घबराकर गैस सिलिंडरों की अनावश्यक बुकिंग न करें।
-- -- -- --
सिटी मजिस्ट्रेट बनाए नोडल अधिकारी
एलपीजी वितरण की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट अंकित कुमार को जिले में एलपीजी वितरण एवं प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपमंडल स्तर पर भी संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया जाए।उपायुक्त गुप्ता ने कहा कि शहर की जिन गैस एजेंसियों पर अधिक बुकिंग की जा रही है, उनकी आपूर्ति बढ़ाने के लिए तेल कंपनियों को पत्र लिखा गया है।
बैठक में एडीसी नरेंद्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक अग्रवाल, मंडल वन अधिकारी सुंदर लाल, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, नगराधीश अंकित कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक मनीषा मेहरा, सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos