सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Container cargo depots should be established and fixed charges should be removed from electricity bills.

Rohtak News: बजट से उम्मीदें...कंटेनर कार्गो डिपो की स्थापना हो, बिजली बिलों से हटे फिक्स्ड चार्ज

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Container cargo depots should be established and fixed charges should be removed from electricity bills.
26-  जोगिंद्र नांदल, प्रधान आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोएसिशन।
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा सरकार की ओर से सोमवार को प्रदेशस्तरीय बजट जारी किया जाएगा। प्रदेश के हर वर्ग की निगाहें इन पर टिकी हुई है। उद्यमियों ने मुख्यत: माल ढुलाई के लिए कंटेनर कार्गो डिपो की स्थापना करने व इंडस्ट्री के बिजली बिलों पर फिक्स्ड हो हटाने या उन्हें कम करने की अपेक्षा रखी है।
Trending Videos

रोहतक के हिसार रोड आईडीसी व आईएमटी औद्योगिक क्षेत्र में 800 से अधिक उद्योग संचालित हैं। नट बोल्ट, ऑटोमोबाइल, कपड़ा, इलेक्ट्रोनिक व फूड उत्पादों से करीब 250 करोड़ से अधिक का व्यापार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमटी औद्योगिक क्षेत्र में नई इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए उद्यमियों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके लिए उन्होंने सिंगल विंडो क्लीयरेंस लागू करने की उम्मीद जताई है। उनका कहना है कि अनेक दस्तावेजों की एक साथ पूर्ति न होने से उद्यमियों को अधिक दिक्कत होती है।
आयात-निर्यात को सुविधा जनक बनाने के लिए कंटेनर कार्गो डिपो स्थापित करने चाहिए ताकि उद्यमियों को विदेश से माल लाने व पहुंचाने के लिए दिक्कत न हाें। इससे उद्यमियों को विदेशों में व्यापार करने में सुविधा मिलेगी। -जोगिंद्र नांदल, प्रधान आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन

इंडस्ट्री में स्किल्ड लेबर नहीं आ रही है। इसके लिए सरकार को औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलने चाहिए। इनमें आधुनिक तकनीक की मशीन रखनी चाहिए जिससे युवाओं के साथ इंडस्ट्री भी साथ-साथ ही अपग्रेड हो सके। -महेश महावर, उद्यमी, आईएमटी क्षेत्र।
उद्यमियों को के लिए प्रमुख समस्या जीएसटी की दरें है। राज्य सरकार की ओर योजनाएं लागू करके इससे राहत के लिए कदम उठाने चाहिए। बजट से मुख्य अपेक्षा है कि बिजली बिलों पर फिक्स्ड चार्ज को हटाया जाए या कम करने की कोशिश की जाए।
-नरेंद्र पहलवान, आईडीसी हिसार रोड।

26-  जोगिंद्र नांदल, प्रधान आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोएसिशन।

26-  जोगिंद्र नांदल, प्रधान आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोएसिशन।

26-  जोगिंद्र नांदल, प्रधान आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोएसिशन।

26-  जोगिंद्र नांदल, प्रधान आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोएसिशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed