{"_id":"69cee0e8e1c0753e3409865c","slug":"demand-to-open-the-way-for-buses-near-kharavar-hanuman-temple-rohtak-news-c-17-roh1020-833672-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खरावड़ हनुमान मंदिर के पास बसों के लिए रास्ता खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खरावड़ हनुमान मंदिर के पास बसों के लिए रास्ता खोलने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
रोहतक। कर्मचारी तालमेल कमेटी ने खरावड़ हनुमान मंदिर के पास बंद किए गए रास्ते को खोलने की मांग की है। कमेटी के सदस्यों का कहना है कि प्रशासन ने बिना वैकल्पिक रास्ते के शहर में प्रवेश व बाहर जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया है जिससे बसों के संचालन में परेशानी हो रही है।
कमेटी सदस्य सुरेश नेहरा का कहना कि जिला प्रशासन की ओर से दिल्ली रोड पर खरावड़ हनुमान मंदिर के पास बहादुरगढ़ से रोहतक आवागमन करते समय एंट्री रास्ते को बिना किसी वैकल्पिक रास्ते के बंद कर दिया गया है। इससे हरियाणा रोडवेज बसों, निजी बसों व अन्य वाहनों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
उन्होंने बताया कि अगर बसें कारौर रोड पुल के नीचे से काइनोस हॉस्पिटल रोड होते हुए रोहतक बस स्टैंड में आती हैं तो वह रास्ता बहुत संकरा है। आगे से कोई वाहन आ जाता है तो रास्ता नहीं मिलता है।
मायना रोड होते हुए रुपया चौक से आती है तो 8-10 किलोमीटर लंबा रास्ता पड़ता है। ज्यादा समय भी लगता है। ईंधन की खपत ज्यादा होती है। इससे अलग दिल्ली से रोहतक आने के लिए अन्य कोई मार्ग भी नहीं है।
इस कारण तालमेल कमेटी ने जिला उपायुक्त, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण व रोडवेज महाप्रबंधक से मांग की है कि रास्ता खुलवाकर वहा पर स्पीड ब्रेकर व ट्रेफिक लाइट लगवाई जाएं ताकि वाहन चालकों व आमजन को होने वाली परेशानी का निवारण हो सके।
इस दौरान हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य महासचिव दिनेश हुड्डा, ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान जोगिंद्र ढुल, हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री अमित महराणा, संदीप, मंजीत व अन्य मौजूद रहे।