सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Prince of Samargopalpur's amazing feat, wins medal in Asian Championship

Rohtak News: समरगोपालपुर के प्रिंस का कमाल, एशियाई चैंपियनशिप में जीता मेडल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Prince of Samargopalpur's amazing feat, wins medal in Asian Championship
34-पहलवान प्रिंस
विज्ञापन
रोहतक। एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में जिले के गांव के समरगोपालपुर पहलवान प्रिंस ने बुधवार को ग्रीको-रोमन कुश्ती के 82 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। किर्गिस्तान के बिश्केक में छह से 12 अप्रैल तक आयोजित चैंपियनशिप में प्रिंस ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान के पहलवान को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
Trending Videos

सेमीफाइनल में उन्हें ईरान के पहलवान से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद रिपेचेज मुकाबले में प्रिंस ने तुर्कमेनिस्तान के पहलवान को 10-1 से हराकर देश के लिए कांस्य पदक सुनिश्चित किया। यह प्रिंस का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरा पदक है। इससे पहले वे विश्व रैंकिंग सीरीज (मंगोलिया) 2025 में रजत पदक और जूनियर एशिया कुश्ती चैंपियनशिप (किर्गिस्तान) 2025 में कांस्य पदक जीत चुके हैं। प्रिंस अब तक 9वीं बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के लिए कांस्य पदक जीतने पर समरगोपालपुर गांव और स्वामी भूमानंद कुश्ती अकादमी सफियाबाद (सोनीपत) में खुशी का माहौल है। महाराज अच्युतानंद ने उन्हें आशीर्वाद दिया। वहीं रेलवे के कोच सुरेंद्र कादयान, नितिन शर्मा, अकादमी के कोच सचिन शर्मा, अमित, अंकुश शर्मा, सुमित गूंगा और अंतरराष्ट्रीय पहलवान रवि शर्मा ने प्रिंस की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed