{"_id":"6a6e61737be457ac7607f391","slug":"development-works-worth-26-crore-in-sampla-to-be-accelerated-engineering-portal-relaunched-rohtak-news-c-17-ali1038-897140-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सांपला में 26 करोड़ के विकास कार्य होंगे तेज, इंजीनियरिंग पोर्टल फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सांपला में 26 करोड़ के विकास कार्य होंगे तेज, इंजीनियरिंग पोर्टल फिर शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांपला। सांपला। हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क पोर्टल के फिर से शुरू होने से कस्बे में विकास कार्यों में तेजी आएगी। विभिन्न विभागों में रुके हुए और नए विकास कार्यों के लिए अब टेंडर प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। सरकार ने इन कार्यों के लिए करीब 26 करोड़ रुपये का बजट भेजा है।
नगर पालिका और जनस्वास्थ्य विभाग से संबंधित करोड़ों रुपये के कार्य फिर से आरंभ होंगे। नगर पालिका में अगले सप्ताह से ही टेंडर लगने शुरू हो जाएंगे। लगभग 20-25 दिन पहले तकनीकी खराबी के कारण यह पोर्टल बंद हो गया था। इस वजह से सभी विभागों के विकास कार्य रुक गए थे।
अब सीवर, पेयजल, गलियों, सड़कों, पार्क और शौचालय का निर्माण व मरम्मत कार्य भी शुरू होगा। नगर पालिका के सभी 16 वार्डों में गलियों की मरम्मत पर करीब साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रत्येक वार्ड में लगभग 40 लाख रुपये गलियों की मरम्मत के लिए मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
कस्बे में खराब लाइटों की मरम्मत की जाएगी। नई लाइटें खरीदने के लिए भी टेंडर लगाए जाएंगे। आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए भी जल्द टेंडर जारी होगा। चेयरमैन प्रवीन कोच का प्रयास है कि कस्बे में ज्यादा-से-ज्यादा विकास कार्य हों।
वर्जन
पोर्टल बंद होने से नए टेंडर नहीं लग पा रहे थे। पोर्टल बंद होने से टेंडर की पूरी प्रक्रिया रुक गई थी। अब पोर्टल की खराबी दूर हो गई है। नगर पालिका ने दो साल के लिए एक जेसीबी मशीन भी ली है। टेंडर प्रक्रिया आरंभ होने से विकास कार्यों में और तेजी आएगी।
- पंकज जून, सचिव नगर पालिका, सांपला