{"_id":"69b8594efbf5c630d204092e","slug":"devotees-swayed-to-the-bhajans-of-shiva-and-radha-krishna-rohtak-news-c-17-roh1019-824488-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शिव व राधा-कृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शिव व राधा-कृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
23-नृत्य प्रस्तुति देते भगवान शिव के रूप में कलाकार । स्रोत- परिषद
- फोटो : credit
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी रोड स्थित खुशबू गार्डन में सोमवार को भजन संध्या में भगवान शिव की आराधना और राधा-कृष्ण के महारास भजनों पर श्रद्धालु झूमे। दिल्ली से सुप्रसिद्ध भजन मंडली ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। लोगों के लिए आकर्षक लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को एयर फ्रायर, गोल्ड प्लेटेड बाउल सेट, गोल्ड प्लेटेड कटलरी सेट और इलेक्ट्रिक केतली जैसे पुरस्कार प्रदान किए गए।
भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभागमन के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट और रोहतक शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन हुआ। मौके पर संयोजक सुरेश बंसल, शाखा अध्यक्ष रमन गुप्ता, सचिव विजय गुप्ता सहित राष्ट्रीय आदि मौजूद रहे।
अतिथियों ने भारतीय नववर्ष का महत्व बताया
सुरेश जैन व अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. विकास तेहलान, संदीप गर्ग व सुशील गुप्ता उपस्थित रहे। अशोक चौधरी ने कहा कि भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होता है। यह हमारी प्राचीन संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है।
Trending Videos

23-नृत्य प्रस्तुति देते भगवान शिव के रूप में कलाकार । स्रोत- परिषद- फोटो : credit