फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dhaba employee beaten to death

Rohtak News: ढाबे के कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 17 Aug 2026 08:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 17 Aug 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Dhaba employee beaten to death
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर की पुरानी अनाज मंडी के पास माल गोदाम रोड स्थित अशोक साहनी ढाबे के कर्मचारी बीरबल साहनी की रविवार रात दो युवकों ने पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी शिव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस संबंध में सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

बिहार निवासी शंकर ने बताया कि वह परिवार सहित माल गोदाम के पास रहते हैं। उनके बड़े भाई बीरबल साहनी (55) नजदीक स्थित अशोक साहनी ढाबे पर हेल्पर के तौर पर काम करते थे।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 12 बजे ढाबा बंद होने के बावजूद ट्रांसपोर्टर कंपनी में ड्राइवर का काम करने वाला बिहार निवासी राजू वहां मौजूद था। बीरबल ने राजू से कहा कि ढाबा बंद हो चुका है इसलिए वह वहां से चला जाए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि राजू ने अपने साथी बिहार निवासी शिव को बुला लिया। इसके बाद दोनों ने बीरबल साहनी पर पत्थरों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। परिजनों ने उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया जहां सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।


सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस पीजीआई पहुंची और शव जांच-पड़ताल की। इसके बाद हत्या की एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने एक आरोपी शिव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

जांच अधिकारी एसआई संदीप ने बताया कि वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed