फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District-level winners will represent at the state level.

Rohtak News: जिलास्तर के विजेता राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

Sun, 02 Aug 2026 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
District-level winners will represent at the state level.
रोहतक। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मदीना ने शनिवार को जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। ये प्रतियोगिताएं भिवानी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुईं। इनमें निबंध, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग, कार्टून मेकिंग और वाद-विवाद शामिल थे।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 6 से 8 तथा 9 से 12 वर्ग के विजेताओं का चयन किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि जिले के पांचों खंडों से प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताएं दोनों वर्गों में सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। प्राचार्य अरुणा नांदल ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के लिए एक निर्णायक मंडल बनाया गया था। इसमें डॉ. कविता मलिक, डॉ. मनीता, डॉ. कुलबीर, डॉ. मनु दहिया, रितु मलिक, सुमित शेहरावत, सुरेंद्र कुमार, सुंदर सिंह, जयंत कुमार और मनजीत कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed