सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Divya first in long jump and Pinky first in 100 meter race

Rohtak News: लंबी कूद में दिव्या और 100 मीटर दौड़ में पिंकी प्रथम

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Divya first in long jump and Pinky first in 100 meter race
11-वैश्य महिला महाविद्यालय में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के लंबी कूद मुकाबले में प्रतिभा द
web -
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य महिला महाविद्यालय परिसर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लंबी कूद मुकाबले में दिव्या प्रथम, निधि द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
Trending Videos

100 मीटर दौड़ में पिंकी प्रथम, निधि द्वितीय और दिशा तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में खुशबू प्रथम, पूजा द्वितीय और दिव्या तृतीय स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ में शीना प्रथम, सपना द्वितीय व हिना तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रश्मि गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद शिक्षा का अनिवार्य अंग है और यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। खेल हमें अनुशासन, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं। मैदान में किया गया परिश्रम जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। खेल व्यक्ति को मानसिक रूप से सशक्त, शारीरिक रूप से सक्षम और नैतिक रूप से दृढ़ बनाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुरजीत कौर, पदमा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
-------------

11-वैश्य महिला महाविद्यालय में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के लंबी कूद मुकाबले में प्रतिभा द

11-वैश्य महिला महाविद्यालय में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के लंबी कूद मुकाबले में प्रतिभा द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed