सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dr. Vijendra Ahlawat became the fourth and Anjali Sehrawat became the first Bar Council member.

Rohtak News: डाॅ. विजेंद्र अहलावत चौथी और अंजली सहरावत पहली बार बनी बार काउंसिल सदस्य

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dr. Vijendra Ahlawat became the fourth and Anjali Sehrawat became the first Bar Council member.
विज्ञापन
रोहतक। जिला बार के वकील डाॅ. विजेंद्र अहलावत और महिला प्रत्याशी अंजली सहरावत पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की सदस्य बन गई हैं। 23 चयनित प्रत्याशियों की बुधवार को फाइनल सूची जारी की गई। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद दो सदस्यों को मनोनित किया जाएगा।
Trending Videos

25 सदस्यीय कमेटी अपने सदस्यों में से एक को काउंसिल का चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, महासचिव व काउंसिल ऑफ इंडिया के एक सदस्य का चयन करेगी।
पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के लिए जिला बार परिसर में वकीलों ने 19 मार्च को मतदान किया था। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक 4167 वकीलों में से 2899 ने वोट डाला। इसके लिए छह मतदान केंद्र बनाए गए थे। रोहतक से डाॅ. विजेंद्र अहलावत, अंजली सहरावत, बलवान सुहाग, रणबीर ढाका, योगेश शर्मा व दिव्या दहिया ने चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
दो बार काउंसिल के चेयरमैन रह चुके हैं विजेंद्र अहलावत
डॉ. विजेंद्र सिंह अहलावत चौथी बार पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य बने हैं। इससे दो बार काउंसिल के चेयरमैन तथा एक बार वाइस चेयरमैन रह चुके हैं। वे वर्ष 2008 से लगातार चौथी बार बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा का चुनाव जीतते आ रहे हैं। वहीं, जिला बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो की भांजी अंजली सहरावत ने पहली बार काउंसिल का चुनाव लड़ा और सदस्य बनने में कामयाब रही।
बाक्स
भाजपा व इनेलो नेता नहीं हो सके कामयाब
भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका व इनेलो नेता बलवान सुहाग एक-एक बार बार काउंसिल के सदस्य बन चुके हैं। दूसरी बार दोनों ने बार काउंसिल का चुनाव लड़ा। अबकी बार दोनों टॉप 23 प्रत्याशियों में जगह नहीं बना सके। योगेश शर्मा व दिव्या दहिया भी दौड़ से पहले ही बाहर हो गई थी।
.............
दो महिला होंगी काउंसिल सदस्य मनोनीत
पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के 23 सदस्य चुने गए हैं। इसमें 18 पुरुष व पांच महिला प्रत्याशी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद दो महिला एडवोकेट को काउंसिल का सदस्य मनोनीत किया जाएगा। जिला स्तर पर काउंसिल को लेकर हुए चुनाव व परिणाम की रिपोर्ट डीसी एवं चुनाव अधिकारी की तरफ से सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद पंजाब व हरियाणा सरकार के अलावा चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। 25 सदस्यीय कमेटी अपने सदस्यों में से एक को बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा का चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, महासचिव व एक को बार काउंसिल ऑफ इंडिया का सदस्य चयनित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed