सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Drains will be cleaned before the monsoon for Rs 1 crore.

Rohtak News: मानसून से पहले एक करोड़ में होगी नालों की सफाई

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Drains will be cleaned before the monsoon for Rs 1 crore.
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम ने मानसून से पहले ही नालों की सफाई के लिए सक्रियता दिखाते हुए इस खाका भी तैयार कर लिया है। नालों की सफाई एक करोड़ में होगी। इसके लिए टेंडर लगाया जाएगा। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने शहर को अलग अलग चार जोन में विभाजित किया है।
नगर निगम का लक्ष्य है कि मानसून से पहले ही शहर के 85 से अधिक छोटे-बड़े नालों की समय पर सफाई की जाए ताकि सड़कों पर पानी न भरे। नालों की सफाई के लिए सभी वार्डों और आसपास के गांवों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों शहर के तमाम नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। शहर में आकाशवाणी भवन, पालिका बाजार के पास, छोटूराम चौक सहित 10 जगह प्रत्येक बारिश में जलभराव होता है।
विज्ञापन
Trending Videos

पालिका बाजार के दुकानदार सुरेंद्र, विकास व राजेश ने बताया कि नालों की सफाई अभी तक नहीं की गई है। शहर में अनेक नाले गंदगी से अटे हुए हैं।
गोहाना रोड से सुखपुरा चौक तक बनने वाला दो किलोमीटर लंबा नाला भी अनेक जगह गंदगी से अटा है। इसका निर्माण शुरू कराया गया है और बारिश से पहले इसका निर्माण पूरा करने का दावा नगर निगम कर रहा है। इससे नगर निगम के वार्ड 5 और 7 में जलभराव की समस्या का समाधान होगा।
-------

मानसून से पहले शहर के नालों की सफाई का खाका तैयार कर लिया गया है। एक करोड़ से यह काम होगा। शहर की स्वच्छता पर विशेष रूप से जोर दिया जा रहा है। -नमिता कुमारी, संयुक्त आयुक्त नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed