{"_id":"6a0f50ba19f8aed931082308","slug":"new-x-ray-machine-installed-in-the-government-hospital-in-sampla-rohtak-news-c-17-roh1020-859743-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सांपला में सरकारी अस्पताल में नई एक्सरे मशीन लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सांपला में सरकारी अस्पताल में नई एक्सरे मशीन लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
सांपला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर नई आधुनिक एक्स-रे मशीन स्थापित की गई। सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र ने वीरवार को मशीन का उद्घाटन किया। अस्पताल में पहले लगी एक्स-रे अक्सर खराब होने से लोगों के समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
सीएमओ ने कहा कि अस्पताल अब आधुनिक मशीनों और दवाओं से सुसज्जित है तथा ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। एसएमओ डॉ. रीटा गोयल ने बताया कि सांपला नेशनल हाईवे पर दुर्घटना के मामले अधिक आते हैं। ऐसे में नई एक्स-रे मशीन से मरीजों के इलाज में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. कोमल, डॉ. मनोज कुमार और अन्य स्टाफ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन