सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Due to the LPG crisis, PNG users increased by 800 in 30 days.

Rohtak News: एलपीजी संकट के चलते 30 दिन में बढ़ गए पीएनजी के 800 उपभोक्ता

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Due to the LPG crisis, PNG users increased by 800 in 30 days.
05-शहर के सेक्टर एक में पीएनजी लाइन । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। द्रवित पेट्रोलियम गैस यानी एलपीजी संकट के बीच शहर के गैस उपभोक्ता अब पाइप्ड नेचुरल गैस यानी पीएनजी की ओर बढ़ने लगे हैं। पिछले 30 दिन में पीएनजी के करीब 800 उपभोक्ता बढ़ गए हैं।
Trending Videos

शहर की गलियों से घरों तक पाइपलाइन से मिलने वाली इस गैस को सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल माने जाने के कारण उपभोक्ता इसकी ओर रुख कर रहे हैं। सेक्टर-14, एक, दो, तीन, चार, पांच, छह, 34, 35 के अलावा मॉडल टाउन, पीजीआई व एमडीयू में पीएनजी पाइप लाइन बिछी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलपीजी सिलिंडरों के लिए लग रही लंबी कतारों से बचने के लिए लोग अब पीएनजी कनेक्शन लेने लगे हैं। अब शहर में 13,000 उपभोक्ताओं को रसोई में सीधे पीएनजी की सुविधा मिल रही है। एक माह पहले 12,200 कनेक्शन थे।
भारत पेट्रोलियम की ओर बिछाई जा रही पीएनजी लाइन अब शहर की अन्य कॉलोनियों में भी पहुंचाने की तैयारी की जा रही है ताकि बिना सिलिंडर वाली ये गैस सीधे उपभोक्ताओं की रसोई में पहुंच सके।
बीपीसीएल के अनुसार शहर में करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में पीएनजी लाइन बिछी हुई है। उधर, एलपीजी की बात करें तो जिले की 35 एजेंसियों पर 3.70 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं।
-----------------
पीएनजी कनेक्शन की प्रक्रिया
पीएनजी कनेक्शन के लिए क्षेत्र की गलियों में लाइन होनी जरूरी है। अगर लाइन बिछाई है तो आवेदन किए जाने के एक से दो सप्ताह में कनेक्शन मिलने की संभावना रहती है। इसके लिए तय फीस के साथ वोटर आईडी या बिजली बिल आदि दो पहचान पत्र लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed