सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dulhendi: 577 patients arrived at the PGI Trauma Center for treatment.

दुल्हेंडी : पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में उपचार के लिए पहुंचे 577 मरीज

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Dulhendi: 577 patients arrived at the PGI Trauma Center for treatment.
19-झगड़े में आंख पर लगी चोट का इलाज कराने पीजीआई पहुंचे प्रदीप। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहतक। पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में दुल्हेंडी के दिन बुधवार को कुल 577 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसमें छत पर होली खेलते-खेलते गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीज भी शामिल हैं।
होली पर विवाद, झगड़े, मारपीट के साथ सामान्य मामले भी शामिल हैं। वीरवार को होली के बाद संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ट्राॅमा सेंटर में मरीजों की स्थिति जानने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के अनुसार, होली को लेकर दुर्घटना या अन्य कारणों से उपचार के लिए कुल 153 मरीज पहुंचे। इनमें से 21 को भर्ती किया गया। इनमें 121 महिलाएं व 32 पुरुष शामिल हैं। मारपीट व झगड़े के 21 केस पहुंचे।
इनमें से करीब 50 की एमएलआर (मेडिको-लीगल रिपोर्ट) कटी हैं। ट्राॅमा सेंटर में सर्जरी के लिए 270 व ऑर्थो संबंधी उपचार के लिए 90 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
इनमें से 65 सर्जरी व 10 ऑर्थो से संबंधित मरीजों को एडमिट किया गया। इसके अतिरिक्त होली पर विवाद के दौरान आंख में गंभीर चोट लगने के बाद उपचार के लिए भी एक मरीज पहुंचा। चोट इतनी गंभीर थी कि आंख का ऑपरेशन किया जाना है।

19-झगड़े में आंख पर लगी चोट का इलाज कराने पीजीआई पहुंचे प्रदीप। संवाद

19-झगड़े में आंख पर लगी चोट का इलाज कराने पीजीआई पहुंचे प्रदीप। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed