फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Education Minister Dharmendra Pradhan resignation is not enough; Amit Shah should also resign says khap

Haryana: खापें बोलीं- शिक्षा मंत्री धर्मेंंद्र का इस्तीफा काफी नहीं, गृह मंत्री अमित शाह भी दें इस्तीफा

Sun, 26 Jul 2026 10:23 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: मयूर शर्मा Updated Sun, 26 Jul 2026 10:23 PM IST
सार

हुड्डा खाप के सचिव कृष्णलाल हुड्डा ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, शिक्षा के व्यापारीकरण एवं पेपर लीक का कोई स्थायी समाधान नहीं है। हमारी यह मांग है कि शिक्षा और शासन में केवल योग्यता (मेरिट) होनी चाहिए।

विज्ञापन
Education Minister Dharmendra Pradhan resignation is not enough; Amit Shah should also resign says khap
मकड़ौली टोल पर खापों ने की महापंचायत - फोटो : संवाद

विस्तार

खापों व किसान संगठनों ने रविवार को रोहतक के मकड़ौली टोल पर महापंचायत की। हुड्डा खाप के सचिव कृष्णलाल हुड्डा ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, शिक्षा के व्यापारीकरण एवं पेपर लीक का कोई स्थायी समाधान नहीं है। जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने निर्दोष छात्रों पर बर्बरता पूर्वक बल प्रयोग किया। इसकी जिम्मेदारी गृहमंत्री अमित शाह की है। वे इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत पद से इस्तीफा दें।
विज्ञापन

हुड्डा खाप के सचिव कृष्णलाल हुड्डा ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, शिक्षा के व्यापारीकरण एवं पेपर लीक का कोई स्थायी समाधान नहीं है। हमारी सरकार से यह मांग है कि शिक्षा और शासन में केवल योग्यता (मेरिट) होनी चाहिए। इसके लिए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार होना चाहिए।

विज्ञापन
महापंचायत की अध्यक्षता हुड्डा खाप के प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा ने की। संचालन करतार सिंह देसवाल (प्रधान देशवाल खाप) लाढ़ौत ने किया। महापंचायत में शामिल 40 से ज्यादा खापों के प्रतिनिधियों ने यहां सर्वसम्मति से कुछ फैसले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खापों ने ये मांगें रखीं

पेपर लीक मामलों में आत्महत्या करने वाले छात्रों को एक करोड़ रुपये, पुलिस लाठी चार्ज में घायलों को उचित मुआवजा देना चाहिए। प्रधानमंत्री किसी दबाव में आकर चोर दरवाजे से अमेरिका से व्यापार संधि करने जा रहे हैं। यह संधि हमारे किसानों के हित में नहीं है। यह संधि नहीं होनी चाहिए। एफटीए (फ्री ट्रेड डील) के विरुद्ध खाप पंचायतों व किसान संगठनों से विचार विमर्श कर जल्द हर जिले में धरने चालू किए जाएंगे।


ये पहुंचे महापंचायत में

इस मौके पर अहलावत 84 के प्रधान हरदीप अहलावत, आहुलाना 12 के प्रधान मलिक राज मलिक, सतरोल खाब से तपा प्रधान वीरेंद्र बामल, नांदल खाप से ओमप्रकाश नांदल, सतगामा से श्रीपाल बालंद, भयाण से होशियार सिंह, दलाल खाप से प्रवक्ता कैप्टन मानसिंह दलाल, सतगामा दादरी से जगबीर सिंह, महम चौबीसी से मास्टर रामपाल राठी, कुंडू खाप से भूप सिंह कुंडू प्रवक्ता, जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बल्हारा, किसान यूनियन रोहतक से रणधीर सिंह हुड्डा, किसान मजदूर संगठन से उमेद फोगाट, किसान प्रतिष्ठा मंच से सुशीला खासा, शहीद भगत सिंह यूनियन से कुलदीप सिंह, संजू नंबरदार समेत अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed