{"_id":"69f11b05e188e57f80011521","slug":"elder-brother-says-my-younger-brothers-wife-refused-to-give-me-food-i-killed-her-in-a-fit-of-rage-rohtak-news-c-17-roh1019-847250-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जेठ बोला-छोटे भाई की पत्नी नहीं देती थी रोटी, ताव में आकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जेठ बोला-छोटे भाई की पत्नी नहीं देती थी रोटी, ताव में आकर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक। रिठाल गांव में 10 दिन पहले प्रवेश हत्याकांड में आरोपी जेठ जसबीर (50) ने पूछताछ में खुलासा किया है कि छोटे भाई सुखबीर उर्फ बबलू की पत्नी उसे समय पर रोटी नहीं देती थी। इस कारण उसने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को रिमांड के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया।
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि 19 अप्रैल की रात को रिठाल गांव निवासी 39 वर्षीय प्रवेश देवी को पीजीआई में करीब 10 बजे दाखिल कराया। उसे धार-धार हथियारों हमला करके घायल किया गया था। रात को दो बजे उसने दम तोड़ दिया था।
प्रवेश के भाई गद्दी खेड़ी निवासी श्रवण ने प्रवेश के जेठ जसबीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है।
भाई की पत्नी प्रवेश ही घर में खाना बनाती थी। वह उसे समय पर रोटी नहीं देती थी। 19 अप्रैल की रात वह घर आया। उसने शराब पी रखी थी। पड़ोस में चल रहे संगीत समारोह से आई प्रवेश से जब खाना मांगा तो कहासुनी हो गई। ताव में आकर उसने हमला करके हत्या कर दी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X